लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम डिलीवरी बॉय विवाद पर सामने आई महुआ मोइत्रा की प्रतिक्रिया, की स्विगी से ग्राहक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2022 11:03 IST

महुआ मोइत्रा ने कहा कि हैदराबाद के एक ग्राहक द्वारा स्विगी को मुस्लिम डिलीवरी बॉय को नहीं भेजने के निर्देश के बाद से कट्टरता के दिनों को सामान्य होते देखना दुखद है।

Open in App
ठळक मुद्देमहुआ मोइत्रा ने कहा कि स्विगी को भी ऐसे ग्राहकों को ब्लैकलिस्ट करना चाहिएमोइत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जो छिपा हुआ व्यक्तिगत पूर्वाग्रह हुआ करता था, वह अब बहुसंख्यकवाद की सार्वजनिक घोषणा बन रहा है।तेलंगाना स्टेट टैक्सी एंड ड्राइवर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष शैक सलाउद्दीन ने ट्विटर पर ग्राहक द्वारा मुस्लिम डिलीवरी बॉय न भेजने वाले निर्देश के स्क्रीनशॉट को साझा किया है।

नई दिल्ली: तृणमूल लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने हैदराबाद के एक निवासी पर स्विगी से मुस्लिम डिलीवरी बॉय न भेजने का अनुरोध करने पर टिप्पणी की और ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर से ऐसे ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करने का अनुरोध किया। महुआ मोइत्रा ने कहा कि स्विगी को भी ऐसे ग्राहकों को ब्लैकलिस्ट करना चाहिए और पुलिस में शिकायत दर्ज करनी चाहिए क्योंकि यह "स्पष्ट रूप से अवैध" है।

मोइत्रा ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि जो छिपा हुआ व्यक्तिगत पूर्वाग्रह हुआ करता था, वह अब बहुसंख्यकवाद की सार्वजनिक घोषणा बन रहा है। उन्होंने लिखा, "घृणा और कट्टरता के सामान्यीकरण को देखने के लिए जो पहले छिपे हुए व्यक्तिगत पूर्वाग्रह थे, वह अब बहुसंख्यकवाद की गर्वित सार्वजनिक घोषणा बन गया है।"

तेलंगाना स्टेट टैक्सी एंड ड्राइवर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष शैक सलाउद्दीन ने ट्विटर पर ग्राहक द्वारा मुस्लिम डिलीवरी बॉय न भेजने वाले निर्देश के स्क्रीनशॉट को साझा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम सभी डिलीवरी वर्कर यहां सभी को खाना पहुंचाने के लिए हैं, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख हो।" कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने भी इस तरह के अनुरोध की निंदा की और स्विगी से जिम्मेदारी लेने को कहा।

इसी क्रम में कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा, "प्लेटफॉर्म कंपनियां बैठकर नहीं देख सकतीं क्योंकि गोग वर्कर्स को धर्म के नाम पर इस तरह की घोर कट्टरता का सामना करना पड़ता है। ऐसी कंपनियां गिग वर्कर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए क्या कार्रवाई करेंगी?"

टॅग्स :महुआ मोइत्राकार्ति चिदंबरमस्वीगी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

कारोबार10 मिनट में सामान पहुंचाने की सेवा समाप्त?, सरकार की सख्ती के बाद जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स आपूर्ति की ब्रांडिंग हटाई

कारोबार10 मिनट में नहीं मिलेगा सामान?, ब्लिंकिट ने डिलीवरी सेवा किया बंद, स्विगी जेप्टो, इंस्टामार्ट और बिगबास्केट भी करेंगे पालन?, सुरक्षा को लेकर श्रम मंत्रालय हस्तक्षेप?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर