लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session: एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर महुआ मोइत्रा ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि वे इसे पेश करेंगे या नहीं"

By आकाश चौरसिया | Updated: December 5, 2023 12:32 IST

एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट संसद में पेश होने से पहले टीएमसी सांसद ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि वे इसे पेश करेंगे या नहीं।" माना जा रहा था कि संसद के शीतकालीन सत्र में एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर और सदस्य अपराजिता सारंगी इसे सदन में कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पताशीतकालीन सत्र में पेश हो सकती है रिपोर्टलेकसभा आचार समिति ने पिछले महीने स्पीकर ओम बिरला को मसौदा रिपोर्ट सौंपी थी

नई दिल्ली: एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि वे इसे पेश करेंगे या नहीं।" एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर दूसरे टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने महुआ मोइत्रा से उलट बयान देते हुए कहा, "चर्चा तो होनी चाहिए।" 

ऐसा माना जा रहा था 4 दिसंबर को शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश-फॉर-क्वेरी' आरोपों की जांच करने वाली आचार समिति पहली बार लोकसभा में अपनी रिपोर्ट रखेगी। लोकसभा के सूचीबद्ध एजेंडे में उल्लेख किया गया है कि आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर और समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी सदन की पहली रिपोर्ट (हिंदी और अंग्रेजी संस्करण) सदन के पटल पर रखेंगे। 

लेकसभा आचार समिति ने पिछले महीने स्पीकर ओम बिरला को 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले से संबंधित अपनी मसौदा रिपोर्ट सौंपी थी। सूत्रों ने कहा कि समिति ने मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की थी। आचार समिति, जिसने जांच की थी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए आरोपों ने 9 नवंबर को अपनी 500 पन्नों की रिपोर्ट को अपनाया, जिसमें मोइत्रा को उनके "अत्यधिक आपत्तिजनक, अनैतिक जघन्य और आपराधिक आचरण" के मद्दनेजर 17वीं लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी। 

आज हुई गठबंधन बैठक पर टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, "हां, इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसलिए वे(मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) कल नहीं आ पाएंगी।"  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, "ये अपने स्वार्थ के लिए साथ आते हैं, अब इन्होंने देख लिया कि कांग्रेस क्या है और इनके साथ जाने का कोई फायदा नहीं है। ये लोग सब कुछ फायदे के लिए करते हैं।" 

इंडिया गठबंधन की 6 दिसंबर को होने वाली बैठक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है और मेरे उत्तर बंगाल के कुछ कार्यक्रम तय हैं, अगर इस बारे में जानकारी होती तो मैं उत्तर बंगाल के कार्यक्रम में नहीं जाती। मैं उत्तर बंगाल के दौरे पर जा रही हूं।"

टॅग्स :महुआ मोइत्रासंसद शीतकालीन सत्रसंसदParliament House
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील