लाइव न्यूज़ :

Mahim Seat: मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का समर्थन?, देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा-भाजपा माहिम विधानसभा सीट को लेकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 16:49 IST

Mahim Seat: महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तारूढ़ शिवसेना भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही है। बागियों को नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश करेगी।उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार हैं।

Mahim Seat: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने बुधवार को कहा कि भाजपा अभी भी माहिम विधानसभा सीट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का समर्थन करना चाहती है। राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही है। फड़नवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इसका समाधान ढूंढने के प्रयास किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फड़नवीस ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी अपने ज्यादातर बागियों को नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश करेगी।

उन्होंने, हालांकि यह भी कहा कि 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में कुछ सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने माहिम से मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को मैदान में उतारा है, जबकि महेश सावंत मुंबई में इस सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार हैं।

राज ठाकरे की मनसे, महायुति का हिस्सा नहीं है, जिसमें भाजपा, शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है, लेकिन इस वर्ष की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में इसने सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन किया था। फडणवीस ने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री शिंदे के बीच माहिम विधानसभा क्षेत्र में मनसे उम्मीदवार अमित ठाकरे, जो पहली बार चुनावी मैदान में हैं।

का समर्थन करने पर एक सहमति बनी थी। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेताओं ने तर्क दिया कि अगर पार्टी चुनाव नहीं लड़ती है, तो उसके मतदाता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) की ओर चले जाएंगे। भाजपा अमित का समर्थन करने के लिए तैयार थी और अभी भी अपने रुख पर अडिग है।’’

इस उलझन के समाधान के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ’’जब हम (महायुति के नेता) मिलेंगे, तो हम चर्चा करेंगे और समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।’’ फड़नवीस ने यह भी कहा कि राज्य में हर प्रमुख राजनीतिक दल विधानसभा चुनावों में बागियों से मिल रही चुनौती का सामना कर रहा है।

फड़नवीस ने कहा कि भाजपा अपने अधिकतर बागियों को नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि उनके करीबी सहयोगी और तत्कालीन गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कई करोड़ रुपये के कथित सिंचाई घोटाले में उनके खिलाफ खुली जांच का आदेश देकर पीठ में छुरा घोंपा था। पवार ने दावा किया कि जांच के आदेश से संबद्ध पाटिल की टिप्पणी का उल्लेख करने वाली एक फाइल उन्हें 2014 में भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दिखाई थी।

राकांपा नेता पवार की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘यह सच है कि अजित पवार के खिलाफ जांच उस वक्त शुरू हुई थी जब कांग्रेस और (तब अविभाजित) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी। मैं आरआर पाटिल के फैसले पर कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि उनका निधन हो चुका है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024माहिमराज ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो