लाइव न्यूज़ :

बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 15:33 IST

Open in App

महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने, बढ़ती महंगाई के विरोध में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस और अन्य आवश्यक सामग्रियों के मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रधानमंत्री के सात, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास के बाहर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इर्द-गिर्द घेराबंदी की। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी कार्यवाहक अध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारियों को रसोई गैस के मूल्यों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में ले लिया। रसोई गैस की सभी श्रेणियों के मूल्यों में बुधवार को 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई जो पिछले दो महीने से भी कम समय में तीसरी बढ़ोतरी है। तेल कंपनियों द्वारा अधिसूचित मूल्य के मुताबिक दिल्ली में सब्सिडी और गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब 884.50 रुपये हो गई है। कांग्रेस पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के मूल्यों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर रही है और केंद्र सरकार के कुछ करों को हटाकर उनमें कमी लाने की मांग करती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए