लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः क्या शरद और अजित पवार फिर से मिलेंगे?, जानें महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल क्या बोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2025 18:18 IST

उपमुख्यमंत्री (अजित पवार) के नेतृत्व वाली राकांपा और शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) के फिर से एक होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देविलय की अफवाहें कभी भी सच साबित नहीं हुईं। केवल चर्चाएं हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।तीनों (शरद पवार, सुप्रिया सुले और अजित पवार) फैसले ले रहे थे।

नागपुरः महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुटों के संभावित विलय की अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। वहीं, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख ने भी इन अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। शरद पवार ने कथित तौर पर कहा था कि विलय के बारे में फैसला राकांपा (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और अजित पवार को करना है, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री (अजित पवार) के नेतृत्व वाली राकांपा और शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) के फिर से एक होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया।

पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विलय की अफवाहें कभी भी सच साबित नहीं हुईं। ये हमेशा अटकलें ही रहीं। ये केवल चर्चाएं हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि अविभाजित राकांपा तीन लोगों-शरद पवार, उनकी बेटी सुले और भतीजे अजित पवार के दबदबे वाली पार्टी थी। पाटिल ने कहा, ‘‘तब भी, राकांपा (एसपी) के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और पार्टी विधायक रोहित पवार (शरद पवार के पोते) को दूर रखा जाता था। वे केवल घटनाक्रम पर दूर से नजर रखते थे, जबकि ये तीनों (शरद पवार, सुप्रिया सुले और अजित पवार) फैसले ले रहे थे।’’

इस बीच, नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए देशमुख ने कहा, ‘‘संभावित विलय के बारे में अटकलें सिर्फ मीडिया में हैं। राकांपा (एसपी) में कोई बैठक या चर्चा नहीं हुई है।’’ महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख ने नागपुर जिले में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती में हुई कथित अनियमितताओं की जांच के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों शिक्षकों ने फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिये नौकरी हासिल की।

देशमुख ने कहा कि यह घोटाला नागपुर जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र में व्यापक पैमाने पर हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह घोटाला मध्यप्रदेश के चर्चित व्यापमं घोटाले से भी बड़ा है।’’ जुलाई 2023 में अजित पवार राकांपा के कई विधायकों के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल हो गए थे, जिससे शरद पवार द्वारा 1999 में स्थापित पार्टी दो गुटों में बंट गई थी। 

टॅग्स :अजित पवारशरद पवारमहाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमुंबईPuneनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी