लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : जल विभाग ने रायगढ़ से एकत्रित पानी के 291 नमूनों में प्रदूषक पाया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 14:07 IST

Open in App

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला में पानी के 4640 नमूनों में से कम से कम 291 नमूने प्रदूषित पाए गए। स्थानीय प्रशासन में एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिला परिषद के जल विभाग ने क्षेत्र में प्रदूषित पानी के कारण होने वाली बीमारियों की जांच के लिए सभी तालुकों से नमूने एकत्र किए थे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एकत्र किए गए पानी के 4640 नमूनों में से 291 प्रदूषित पाए गए। उन्होंने बताया कि नमूने जांच के लिए जिला-स्तरीय प्रयोगशाला और पांच अन्य तालुका-स्तरीय जांच केंद्रों में भेजे गए थे। अधिकारी ने बताया कि कर्जत से सबसे अधिक 125 नमूने प्रदूषित पाए गए, जबकि उरण, रोहा और पोलादपुर तालुका के दो-दो नमूनों में प्रदूषक पाए गए। उन्होंने बताया कि मुरुद, ताला, म्हसाला और श्रीवर्धन से एकत्रित पानी के नमूनों में कोई प्रदूषक नहीं पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए