लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ मानहानि मामले में हुआ वारंट जारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 22, 2023 09:56 IST

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि शिकायत के संबंध में मंगलवार को भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमझगांव मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ जारी किया वारंटनितेश राण के खिलाफ यह वारंट संजय राउत द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि शिकायत में की गई हैकोर्ट ने राणे को 15,000 रुपये का जमानती बांड भरके गिरफ्तारी से बचने का उपाय भी दिया है

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि शिकायत के संबंध में मंगलवार को भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। खबरों के अनुसार कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर तय की है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मझगांव मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ 15,000 रुपये का जमानती वारंट जारी किया क्योंकि वह नोटिस जारी होने के बावजूद कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए थे।

जानकारी के अनुसार अदालत ने पिछले महीने नितेश राणे को मामले में समन जारी करके कोर्ट के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था।

इस साल मई में नितेश राणे ने कथित तौर पर संजय राउत को एक "सांप" के रूप में संबोधत किया था, जो 10 जून 2023 तक उद्धव ठाकरे को छोड़ देंगे और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो जाएंगे।

नितेश राणे ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा था, "यह आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा करने वाला है। संजय राउत 10 जून को एनसीपी में शामिल होंगे।"

भाजपा नेता राणे ने आगे दावा किया कि शिवसेना नेता संजय राउत शरद पवार के भतीजे अजित पवार के कट्टर विरोधी हैं, अगर अजित पवार एनसीपी छोड़ देंगे तो राउत शरद पवार की पार्टी में शामिल हो जायेंगे।

उन्होंने कहा था, "मुझे जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक संजय राउत शरद पवार के पीछे पड़े हैं क्योंकि वह जल्द ही एनसीपी में शामिल होने वाले हैं और इसलिए जल्दबाजी में ऐसा कर रहे हैं। संजय राऊत ने हमेशा अजित पवार का विरोध किया है। इसलिए उनकी बस एक ही शर्त है कि अजित पवार पार्टी से बाहर चले जाएं तो वह एनसीपी में शामिल हो जाएंगे।"

गौरतलब है कि 10 जून को एनसीपी का 25वां स्थापना दिवस है. जब राणे का दावा किया गया तो शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी दोनों ने तुरंत इसे खारिज कर दिया था।

टॅग्स :BJPसंजय राउतअजित पवारAjit Pawarशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?