लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पुणे के पास मिनी ट्रक की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत, चालक हिरासत में

By भाषा | Updated: November 27, 2021 10:50 IST

Open in App

पुणे, 27 नवंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में कान्हे गांव के पास शनिवार तड़के एक मिनी ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रहे करीब 13 वारकरी (भगवान विट्ठल के भक्त) घायल हो गए और दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु पुणे शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित अलंदी जा रहे थे, तभी मावल तहसील में सुबह करीब छह बजे यह घटना हुई।

वडगांव मावल पुलिस थाने के निरीक्षक विलास भोसले ने बताया, ‘‘वारकरियों का एक समूह रायगढ़ जिले से आ रहा था। जब यह समूह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर साटे फाटा पहुंचा, तो एक मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में लगभग 15 लोग घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।’’ भोसले ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में जांच जारी है।

वारकरी भगवान विट्ठल मंदिर के लिए प्रसिद्ध राज्य के सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर में वार्षिक ‘वारी’ (तीर्थयात्रा) करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर