लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : प्रश्न पत्र लीक मामले में दो और लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2021 17:55 IST

Open in App

पुणे, 28 दिसंबर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की ग्रुप सी की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और एक नया मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले पुणे में साइबर पुलिस थाने ने स्वास्थ्य विभाग की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर भी एक मामला दर्ज किया था।

बीड जिले में अम्बाजोगाई में मानसिक अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप जोगदंड और लातूर में स्वास्थ्य विभाग में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रशांत बडगिरे, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संयुक्त निदेशक (गैर-तकनीकी) महेश बोटले समेत कम से कम 18 आरोपियों को उस मामले में गिरफ्तार किया था।

पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बताया कि बोटले, बडगिरे और जोगदंड इस मामले में भी शामिल हैं।

गुप्ता ने कहा, ‘‘जांच के दौरान यह सामने आया कि एक आरोपी निशित गायकवाड ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्टूबर को हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक कर दिया था तथा पैसों के बदले में इसे एक एजेंट के जरिए प्रसारित कर दिया था।’’

गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी स्मिता कोरेगांवकर ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कराया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस मामले में गायकवाड और राहुल लिंघोत को गिरफ्तार किया है।’’

पुलिस ने बताया कि पेपर लीक होने के संबंध में दर्ज यह पांचवां मामला है। इन सभी मामलों के संबंध में 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए