लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में बांध के पानी में दो लड़कों के डूबने की आशंका

By भाषा | Updated: November 15, 2021 10:57 IST

Open in App

ठाणे, 15 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बांध के पानी में तैरने गए दो किशोर लड़कों की डूबकर मौत होने की आशंका है। अग्निशमन दल के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अंबरनाथ कस्बे के महालक्ष्मी टेकड़ी इलाके के 15 और 16 वर्ष के दो किशोर रविवार को चिकलोली बांध के पानी में उतरे थे।

दोनों लड़के जब पानी से बाहर नहीं आए तब स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू की।

अंबरनाथ अग्निशमन सेवा के अधिकारी महबूब पटेल ने बताया कि तलाश रात में रोक दी गई थी और सोमवार सुबह फिर शुरू की गई लेकिन लड़कों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों ने बताया कि चिकलोली बांध से पेयजल की अंबरनाथ कस्बे के लोगों को आपूर्ति की जाती है। इस साल मॉनसून के दौरान भारी बारिश होने के बाद बांध में ऊपर तक पानी भरा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो