लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: महंगी कार मालिकों से धोखाधड़ी के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 4, 2021 12:54 IST

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक ऐसे रैकेट के भंडाफोड़ का दावा किया है जो लोगों को उनकी महंगी कार को बेचने में मदद के नाम पर उनसे कथित तौर पर ठगी करते थे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ निरीक्षक अनिल होनराव ने बताया कि आरोपी कमलेश जाधव और वसीम कुरैशी को इस सप्ताह की शुरुआत में ठाणे पुलिस की केंद्रीय अपराध इकाई (सीसीयू) ने दिसंबर 2019 में मानपाड़ा पुलिस थाने में दर्ज मामले के संबंध में गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसने अपनी कार बेचने के लिए जाधव से संपर्क किया था, जिसने उन्हें मदद का वादा किया था। कुछ दिनों बाद जाधव ने 13 लाख रुपये में पनवेल के किसी व्यक्ति के पास बिना मालिक को बताए ही उनकी कार बेच दी। जाधव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने सहयोगी क़ुरैशी के साथ मिलकर इसी तरह 11 लोगों से धोखाधड़ी की। अधिकारी ने बताया, ‘‘ आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अब तक तीन कार जब्त की है, जिसे आरोपियों ने 71 लाख रुपये में बेचा था।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा इसी तरह बेची गई आठ और महंगी कारों को बरामद करने के लिए जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टठाणे: बिजली मीटर कक्ष में आग, 40 मीटर जलकर खाक, आग लगने के बाद 40 फ्लैट के निवासी जान बचाकर भागे

क्राइम अलर्टघरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार