महाराष्ट्र: तुलजा भवानी मंदिर ने 2022-23 में 54 करोड़ रुपए की अर्जित की आय, पैसे देकर दर्शन से 15 करोड़ की हुई कमाई, जानें कितना चढ़ा सोना-चांदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2023 14:55 IST2023-07-09T14:52:40+5:302023-07-09T14:55:08+5:30

तुलजा भवानी मंदिर सदियों पुरानी है। यह महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के तुलजापुर में स्थित है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कई मंदिरों की तरह यहां भी पैसे देकर सुलभ दर्शन की व्यवस्था है।

Maharashtra Tulja Bhavani Temple to generate income of Rs 54 crore in 2023-23 | महाराष्ट्र: तुलजा भवानी मंदिर ने 2022-23 में 54 करोड़ रुपए की अर्जित की आय, पैसे देकर दर्शन से 15 करोड़ की हुई कमाई, जानें कितना चढ़ा सोना-चांदी

महाराष्ट्र: तुलजा भवानी मंदिर ने 2022-23 में 54 करोड़ रुपए की अर्जित की आय, पैसे देकर दर्शन से 15 करोड़ की हुई कमाई, जानें कितना चढ़ा सोना-चांदी

Highlights 2009 से 2022 के बीच तुलजा भवानी मंदिर में कुल 207 किलोग्राम सोने और 2,570 किलोग्राम चांदी का चढ़ावा आया। मंदिर प्रशासन ने बताया कि 2021-22 में 29 करोड़ रुपये की आय हुई थी।पैसे देकर किए गए दर्शन से 15 करोड़ रुपये की आय हुई।

उस्मानाबादः महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में स्थित मशहूर तुलजा भवानी मंदिर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के  मुकाबले 2022-23 में दोगुनी आय अर्जित की है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि 2022-23 में मंदिर ने करीब दोगुनी यानी 54 करोड़ रुपये की आय अर्जित की।

मंदिर संस्थान के अध्यक्ष एवं उस्मानाबाद के जिलाधीश डॉ. सचिन ओमबेस के मुताबिक 54 करोड़ रुपए की अर्जित आय में से श्रद्धालुओं द्वारा पैसे देकर किए गए दर्शन से 15 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान से 19 करोड़ रुपये मिले।

गौरतलब है कि तुलजा भवानी मंदिर सदियों पुरानी है। यह महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के तुलजापुर में स्थित है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कई मंदिरों की तरह यहां भी पैसे देकर सुलभ दर्शन की व्यवस्था है।

जिलाधीश ने कहा, ‘हम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं और इसके कारण आय बढ़ी है। कई लोगों ने पैसे देकर दर्शन करने की सुविधा ली, जिसके लिए मंदिर प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपये का शुल्क लेता है।’’

जिलाधीश ने बताया कि जून के अंत तक की गई गणना के अनुसार, 2009 से 2022 के बीच तुलजा भवानी मंदिर में कुल 207 किलोग्राम सोने और 2,570 किलोग्राम चांदी का चढ़ावा आया। तुलजापुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की अनुमति से मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है जो आखिरी चरण में है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। 

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Maharashtra Tulja Bhavani Temple to generate income of Rs 54 crore in 2023-23

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे