लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः आज तीनों पार्टियों से सिर्फ 2-2 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, उपमुख्यमंत्री के सवाल पर अजित पवार ने दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 14:59 IST

‘महा विकास आघाड़ी’ के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि राज्य कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा बाद में की जाएगी। गुरुवार को तीनों पार्टियों के सिर्फ दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस बीच अजित पवार ने स्पष्ट किया है कि वो आज शपथ ग्रहण नहीं कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच अजित पवार ने स्पष्ट किया है कि वो आज शपथ ग्रहण नहीं कर रहे हैं।उपमुख्यमंत्री पद के सवाल पर पवार ने कहा कि अभी तक फैसला नहीं किया गया है।

‘महा विकास आघाड़ी’ के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि राज्य कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा बाद में की जाएगी। गुरुवार को तीनों पार्टियों के सिर्फ दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस बीच अजित पवार ने स्पष्ट किया है कि वो आज शपथ ग्रहण नहीं कर रहे हैं।

अजित पवार ने बताया कि आज शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। उपमुख्यमंत्री पद के सवाल पर पवार ने कहा कि अभी तक फैसला नहीं किया गया है। अजित ने बुधवार शाम शरद पवार के साथ करीब 1 घंटे बैठक की थी। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में आज शाम 6.40 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

वह मनोहर जोशी और नारायण राणे के बाद इस पद पर काबिज होने वाले शिवसेना के तीसरे नेता हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होने के एक महीने बाद ठाकरे (59) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आज इन नेताओं के शपथ लेने की संभावनाः-

एनसीपी- जयंत पाटिल और छगन भुजबल

शिवसेना- सुभाष देसाई, एकनाथ सिंघ

कांग्रेस- बालासाहेब थोराट, अशोक चव्हाण

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार में राकांपा को उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के ‘महा विकास आघाड़ी’ की बैठक के बाद पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलेगा जबकि राकांपा को विधानसभा के उपाध्यक्ष का पद मिलेगा।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"