लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आज कोरोना संक्रमण के 2940 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 44582

By अनुराग आनंद | Updated: May 22, 2020 20:27 IST

मुंबई के धारावी में आज कोरोना वायरस के 53 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधारावी में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,478 हो गई है।मुंबई में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 57 है।

मुंबई: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में से एक है। आज (शुक्रवार) महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 2940 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 44,582 हो गई है। इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी ने दी है। 

इसके अलावा, मुंबई के धारावी में आज कोरोना वायरस के 53 नए मामले सामने आए हैं। धारावी में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,478 हो गई है और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 57 है। इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दी है।

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण का निजी और धर्मार्थ अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए प्रति दिन शुल्क को लेकर तीन स्लैब जारी की हैं और सरकार ने इन अस्पतालों में 80 प्रतिशत बेड के लिए दरों को विनियमित करने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र में गैर-सरकारी स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं को अधिकतम रोगियों को भर्ती करने को कहा गया है जो उपलब्ध बेड में से 80 फीसदी बेड पर इन्हें भर्ती करेंगे और इसकी दरें सरकार की ओर से स्वीकृत की जाएंगी।

राज्य सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, शुल्क विनिमयन का फैसला निजी और धर्मार्थ अस्पतालों के पृथक और गैर पृथक बेड पर लागू होगा। इसका मतलब है कि किसी भी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के पास उपलब्ध पृथक और गैर-पृथक वार्ड में 80 प्रतिशत बेड राज्य सरकार या नगरपालिका आयुक्त या जिला कलेक्टर द्वारा विनियमित किए जाएंगे।

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, स्वास्थ्य सेवा प्रदाता 20 प्रतिशत बेड पर अपनी दरों के हिसाब से शुल्क वसूल सकते हैं। यह दिशा-निर्देश 31 अगस्त तक लागू रहेंगे।

बता दें कि मुंबई के धारावी में भी संक्रमितों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है, वीरवार को 47 नये मामले सामने आये। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार संक्रमितों की संख्‍या 1425 तक पहुंच गयी है, एक अच्‍छी बात ये रही कि वीरवार को इस संक्रमण से किसी की जान नहीं गयी।

महाराष्ट्र के ठाणे में तैनात एक 45 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल की वीरवार को मौत हो गयी। ठाणे सिटी पुलिस के अनुसार वह पहली महिला पुलिसकर्मी हैं जिनकी मृत्यु कोरोनावायरस के कारण हुई है। बता दें कि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,345 नये मामले सामने आये और 64 संक्रमितों की मौत हुईं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप