लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के सीबीएसई के फैसले का अध्ययन करेगा : गायकवाड

By भाषा | Updated: April 14, 2021 18:55 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कोई कदम उठाने के पहले 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के सीबीएसई के फैसले का अध्ययन करेगी और इस पर चर्चा करेगी।

मंत्री ने टेलीविजन पर जारी एक संदेश में यह बात कही।

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने और 12वीं कक्षा की परीक्षा टालने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया।

फैसले के बारे में गायकवाड ने कहा, ‘‘हमने महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को टालने के अपने फैसले के बारे में राज्य में दूसरे शैक्षणिक बोर्ड को पहले ही अवगत करा दिया था।’’

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं सोमवार को टालने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?