लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नागपुर में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:26 IST

Open in App

नागपुर, 21 अप्रैल महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कोविड-19 रोगी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली वायरल-रोधी दवा रेमडेसिविर की कथित रूप से कालाबाजारी के लिये तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि सीताबुल्दी पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर शुभम संजय पानतावने (24) प्रणय दिनकरराव येरपुडे (21) और मनमोहन नरेश मदन (21) को 35 हजार रुपये प्रति शीशी के हिसाब से रेमडेसिविर बेचने का प्रयास करते समय पकड़ लिया गया।

उन्होंने कहा कि वर्धा रोड पर पकड़े गए आरोपियों के पास से दो इंजेक्शन और मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं।

अधिकारी ने कहा कि तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 समेत विभिन्न धाराओं और औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो