लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के CM ठाकरे का फड़नवीस पर तंज, बोले-मैंने कभी नहीं कहा 'मैं वापस लौटूंगा'

By भाषा | Updated: December 1, 2019 17:43 IST

सदन से किसानों की समस्याओं को कम करने की सदन से अपील करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘इस सरकार का उद्देश्य न केवल किसानों का कर्जा माफ करना है बल्कि हमें उनकी परेशानियों को भी कम करने की जरूरत है।’’ शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उन्हें यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि देवेन्द्र फडणवीस के साथ उनकी मित्रता है।

Open in App
ठळक मुद्देद्धव ठाकरे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के चुनाव से पहले किये गये दावे पर कटाक्ष किया।इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स बनाये गये थे।

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के चुनाव से पहले किये गये दावे ‘‘मी पुन्हा येईं’’ (मैं वापस लौटूंगा) पर रविवार को कटाक्ष किया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स बनाये गये थे। महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता फड़नवीस को रविवार को विधानसभा में नेता विपक्ष बनाया गया।

विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने सदन में इस आशय की घोषणा की। फड़नवीस को एक मित्र बताते हुए ठाकरे ने कहा कि वह उन्हें विपक्षी नेता के रूप में नहीं देखते है। ठाकरे ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं कहा कि कि मैं वापस लौटूंगा, लेकिन मैं इस सदन में आया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सदन और महाराष्ट्र के लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि मैं कुछ भी आधी रात को नहीं करूंगा। मैं लोगों के हितों के लिए काम करूंगा।’’ ठाकरे के इस कटाक्ष को फड़नवीस और राकांपा प्रमुख अजित पवार के तीन नवम्बर की सुबह जल्दबाजी में शपथ लिये जाने के संबंध में देखा जा रहा है।

सदन से किसानों की समस्याओं को कम करने की सदन से अपील करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘इस सरकार का उद्देश्य न केवल किसानों का कर्जा माफ करना है बल्कि हमें उनकी परेशानियों को भी कम करने की जरूरत है।’’ शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उन्हें यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि देवेन्द्र फड़नवीस के साथ उनकी मित्रता है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘मुझे यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं होगा कि हम लंबे समय से अच्छे मित्र हैं। अगर आपने हमारी बात सुनी होती तो मैं घर पर बैठकर आज के घटनाक्रम को टीवी पर देख रहा होता।’’

राकांपा नेता जयंत पाटिल ने फडणवीस पर निशाना साधा। पाटिल ने कहा, ‘‘उन्होंने (फड़नवीस) कहा कि वह लौटेंगे, लेकिन यह नहीं बताया कि वह (सदन) में कहां बैठेंगे।’’ पाटिल ने कहा, ‘‘अब वह वापस लौट आये है और (विपक्ष के नेता) के शीर्ष पद पर है जो मुख्यमंत्री पद के समान है।’’ राकांपा नेता ने विश्वास जताया कि फडणवीस ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार को हटाये जाने के किसी भी प्रयास का हिस्सा नहीं होंगे।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?