लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: एकनाथ शिंदे के नए कैबिनेट में 45 मंत्री होंगे शामिल, बीजेपी के 25 और शिंदे गुट के हो सकते हैं 13, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 7, 2022 18:26 IST

Maharashtra: शिंदे सेना और भाजपा के बीच फार्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिवसेना को हर तीन विधायकों पर एक मंत्रालय मिलेगा और बीजेपी को हर चार विधायकों के लिए एक पद मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे ने सचिवालय (मंत्रालय) में आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। बाल ठाकरे की एक बड़ी तस्वीर और उसके बगल में शिंदे के राजनीतिक गुरु आनंद दिघे की तस्वीर लगी थी। मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बी. आर. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  के नए कैबिनेट में 45 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 25, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 13 मंत्री होंगे। बाकी स्वतंत्र होंगे। मुख्यमंत्री और उनके उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के अलावा अधिकांश मंत्री नए होंगे।

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी अगले महाराष्ट्र चुनाव से पहले नए चेहरों को परखना चाहती है। 58 वर्षीय एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली थी, जिसने पिछली उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को गिरा दिया था।

देवेंद्र फड़नवीस उनके डिप्टी के रूप में शामिल हुए थे। सूत्रों का कहना है कि शिंदे सेना और भाजपा के बीच फार्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिवसेना को हर तीन विधायकों पर एक मंत्रालय मिलेगा और बीजेपी को हर चार विधायकों के लिए एक पद मिलेगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘मंत्रालय’ में संभाला कार्यभार  

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय (मंत्रालय) में आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। शिंदे के कार्यभार संभालने से पहले भव्य तरीके से सजाए गए उनके कार्यालय में पूजा की गई। उनके कक्ष में शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की एक बड़ी तस्वीर और उसके बगल में शिंदे के राजनीतिक गुरु आनंद दिघे की तस्वीर लगी थी।

सचिवालय भवन में प्रवेश करते ही शिंदे ने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बी. आर. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। शिंदे के नेतृत्व वाले विधायकों के गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने संवाददाताओं से कहा कि बाल ठाकरे किसी की संपत्ति नहीं हैं। केसरकर से जब शिंदे समूह द्वारा शिवसेना संस्थापक के नाम और तस्वीर के इस्तेमाल पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की आपत्ति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘बालासाहेब का संबंध संपूर्ण राज्य से है और इस तथ्य को कोई नहीं बदल सकता।’’

शिवसेना सांसद संजय राउत पर निशाना साधते हुए केसरकर ने कहा, ‘‘राउत शरद पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख) के करीबी हैं, मैं उद्धव जी के बारे में नहीं जानता। जब मुझे एहसास हुआ कि शिवसेना को महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो मैंने उद्धव जी को समझाने की कोशिश की थी। मैं कभी मंत्री पद के लिए उनसे नहीं मिला।’’

केसरकर ने कहा, ‘‘2014 में उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मुझे कैबिनेट मंत्री नहीं बना सकते क्योंकि उन्हें बालासाहेब के साथ काम करने वाले शिवसेना नेताओं को पहली प्राथमिकता देनी थी। इसलिए मैं उद्धव जी का सम्मान करता हूं।’’

केसरकर ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की ओर से लोकसभा में पार्टी की मुख्य सचेतक भावना गवली को हटाने के फैसले की भी आलोचना की। गवली के स्थान पर राजन विचारे को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के कृत्य से आप महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। वह पांच बार की सांसद हैं, जिन्होंने हमेशा शिवसेना का झंडा ऊंचा रखा है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो