लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में मजबूत सरकार और हमारे पास 164 विधायक, सीएम शिंदे बोले-हम अगला चुनाव भी जीतेंगे, मंत्रिमंडल विस्तार जल्द

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 9, 2022 16:02 IST

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष ने हमें मान्यता भी दे दी।’’

Open in App
ठळक मुद्देहमारे पास 164 विधायक हैं, विपक्ष के पास 99 विधायक हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विकास की भूमिका लेकर हमने ये सरकार बनाई है। भाजपा और शिवसेना का स्वाभाविक गठबंधन ही महाराष्ट्र को आगे ले जा सकता है।

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में कहा कि मेरी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, हम अगला चुनाव भी जीतेंगे। महाराष्ट्र में मजबूत सरकार है। हमारे पास 164 विधायक हैं, विपक्ष के पास 99 विधायक हैं। जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विकास की भूमिका लेकर हमने ये सरकार बनाई है। जो काम 2.5 साल पहले होना था वो अब हुआ है। आज हम पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका विजन जानेंगे। उन्होंने शपथ के वक्त कहा था कि महाराष्ट्र को कोई भी कमी नहीं होगी।

दिल्ली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि एमवीए सरकार के तहत हमारे विधायकों का अस्तित्व खतरे में आ गया था, तब हम बोल नहीं सकते थे इसलिए हमने यह कदम उठाया। भाजपा और शिवसेना का स्वाभाविक गठबंधन ही महाराष्ट्र को आगे ले जा सकता है।

दिल्ली में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि मेरी पार्टी ने मुझे पहले सीएम बनाया, अब पार्टी की जरूरत के हिसाब से हमने पार्टी के फैसले का पालन किया है. एकनाथ शिंदे हमारे नेता और सीएम हैं। हम उसके अधीन काम करेंगे। अन्याय पूर्ववत किया गया और हमारा प्राकृतिक गठबंधन पुनर्जीवित हो गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। शिंदे और फडणवीस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। शिंदे और फड़नवीस ने 30 जून को पदभार ग्रहण किया था।

उससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र के दोनों नेताओं ने शुक्रवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और माना जा रहा है कि शाह के साथ चर्चा भाजपा एवं शिवसेना के शिंदे गुट के साथ सत्ता साझेदारी फार्मूले के इर्द-गिर्द केंद्रित रही। शिंदे ने शनिवार को यहां महाराष्ट्र सदन में छत्रपति शिवाजी, बी आर आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर दिन की शुरुआत की।

टॅग्स :महाराष्ट्रदिल्लीमुंबईदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी