लाइव न्यूज़ :

एमवीए से महाराष्ट्र विधानसभा की 12 सीटें मांगेगी सपा, अबू आजमी ने चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवारों के सौंपे नाम

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 29, 2024 19:12 IST

मुंबई से लखनऊ पहुंचे अबू आजमी ने गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाक़ात कर उन्हे उन सीटों की लिस्ट सौपी जहां पार्टी के संगठन बेहद मजबूत है। 

Open in App
ठळक मुद्देसपा ने महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में 12 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने का मन बनायाइन सीटों पर उम्मीदवार का चयन भी प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने किया हैआजमी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाक़ात कर उन्हें इन सीटों की लिस्ट सौपी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में 12 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने का मन बना लिया है। इन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का चयन भी महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने किया है। मुंबई से लखनऊ पहुंचे अबू आजमी ने गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें उन सीटों की लिस्ट सौपी जहां पार्टी के संगठन बेहद मजबूत है। 

इस मुलाक़ात के दौरान ही अबू आजमी ने अखिलेश यादव को उन पार्टी नेताओं के बारे में भी बताया जिन्हे चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। अबू आजमी का कहना है कि जल्दी ही पार्टी के मुखिया इस संबंध में इंडिया गठबंधन में शामिल महाआघाडी के नेताओं से बातचीत कर महाराष्ट्र विधानसभा की 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश करेंगे।

उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से सपा ने यूपी में लोकसभा सीटें जीतने का रिकार्ड बनाया है, उसी तरह महाराष्ट्र में भी सपा विधानसभा सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाएगी। सपा बीते विधानसभा चुनाव में तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ी थी और दो सीटों पर उसे जीत हासिल हुई थी।

इन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

अबू आसिम आजमी महाराष्ट्र में सपा के सबसे बड़े लीडर हैं। वह राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं और वर्तमान में वह मुंबई की मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के वह बेहद करीबी रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव भी उन्हे बहुत मानते हैं। बुधवार की रात अबू आजमी लखनऊ पहुंचे थे।

गुरुवार को उनकी मुलाक़ात पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से हुई। इस दौरान महाराष्ट्र के सियासी हालातों पर उनकी पार्टी मुखिया से चर्चा हुई। वहां होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के तैयारियों के बारे में भी अखिलेश यादव ने उनके बात की। इसी दरमियान अबू आसिम ने महाराष्ट्र की उन 12 सीटों का ब्यौरा अखिलेश यादव को सौंपा जिनपर उन्होंने उम्मीदवार खड़े करने का फैसला किया।

इन 12 सीटों में मुंबई, भिवंडी, मालेगांव, धुलिया, बरसोवा, बैकला, ठाणे और औरंगाबाद की सीटें हैं। मुंबई सीट से अबू आजमी खुद चुनाव लड़ेंगे, जबकि बीते विधानसभा चुनाव में जीते विधायक को फिर उसी सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव उन्होंने पार्टी मुखिया को दिया है।

महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने वाले पार्टी के उम्मीदवारों के नामों का खुलासा करने ने अबू आजमी में मना कर दिया। उन्होंने कहा कि समय आने पर चुनाव लड़ने वाले पार्टी नेताओं के नाम वह बता देंगे। पार्टी मुखिया से हुई मुलाक़ात के बाद अबू आजमी के बताया कि पार्टी मुखिया को महाराष्ट्र की राजनीति से अवगत करा दिया है।

उन्हें बता दिया है, कांग्रेस या महाअगाडी गठबंधन ने उन्हें जो भी सीटें मिलेंगी उस पर पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी। वर्तमान में सपा की नीतियों और अखिलेश यादव की राजनीति से महाराष्ट्र के लोग प्रभावित है। अखिलेश और राहुल की जोड़ी महाराष्ट्र के विधानसभा के चुनावों में वैसा की करीशमा कर गुज़रेगी जैसा करीशमा यूपी में इस जोड़ी ने किया है।

अबू आजमी के अनुसार उन्होंने पार्टी मुखिया से महाराष्ट्र का दौरा करने का आग्रह किया है। महाराष्ट्र के मालेगांव में जल्दी ही एक कार्यक्रम आयोजित कर उसमें उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीमहाराष्ट्रAbu Asim Azmi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए