लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना अपने पास रखेगी गृह मंत्रालय! कांग्रेस, एनसीपी के साथ विभागों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 7, 2019 15:27 IST

Shiv Sena:उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में शिवसेना गृह विभाग अपने पास रखने की तैयारी में हैं, पर छोड़ना पड़ सकता है शहरी विकास विभाग का दावा

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना गृह विभाग अपने पास रखने की तैयारी में हैशिवसेना को इसके लिए शहरी विकास विभाग की मांग छोड़नी पड़ सकती है

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में शिवसेना गृह विभाग को अपने पास रखने की तैयारी में हैं। पहले शिवसेना शहरी विकास विभाग के लिए जोर लगा रही थी, लेकिन अब वह गृह मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ एक घंटे से भी ज्यादा समय तक चली बैठक में शहरी विकास के बजाय गृह विभाग अपने पास रखने की मांग की। 

इस बैठक में शिवसेना नेता-संजय राउत, एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई, एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल और एनसीपी नेता अजित पवार भी शामिल हुए।

शिवसेना गृह विभाग के लिए छोड़ेगी शहरी विकास मंत्रालय

इस रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी का कहना है कि शिवसेना को हाल ही में गृह विभाग के महत्व का अहसास हो गया है और इसलिए वह इस पर अपना नियंत्रण बनाए रखना चाहती है। 

ये पहली बार होगा जब शिवसेना गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेगी।

हालांकि, इसके लिए पार्टी को शहरी विकास मंत्रालय से राह अलग करनी होगी, जो पहले दिन से ही शिवसेना की मांग का हिस्सा रहा है।  उल्लेखनीय है कि शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के बीच विभागों का बंटवारा लंबे समय से चर्चा का एक मुद्दा रहा है और इन तीनों दलों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। 

उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल का विस्तार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद किया जा सकता है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?