लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी के '13-26 फॉर्मूले' पर शिवसेना के संजय राउत ने कहा, 'प्रमुख नेताओं को सत्ता से दूर रखने की साजिश चल रही है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 11:44 IST

Sanjay Raut: महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर जारी तनातनी के बीच बीजेपी के 13-26 फॉर्मूले पर शिवसेना ने कहा है कि प्रमुख नेताओं को सत्ता से दूर रखने की साजिश चल रही है

Open in App

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच नई सरकार गठन को जारी रस्साकशी के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि प्रमुख नेताओं को सत्ता से दूर रखने की साजिश चल रही है। 

राउत के बयान बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र में 13-26 फॉर्मूले के तहत बीजेपी को 26 और शिवसेना को 13 मंत्री पद दिए जाने की बात कही थी। हालांकि मुनगंटीवार ने खुद कहा कि शिवसेना 13 मंत्री पद से ज्यादा की हकदार है।

संजय राउत से जब सुधीर मुनगंटीवार के इस बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'क्या सुधीर मुनगंटीवार मंत्री बनने जा रहे हैं? मेरे हिसाब से जो-जो प्रमुख नेता हैं या तो वो हार गए हैं या उनको सत्ता से दूर रखने की साजिश चल रही है।'

बीजेपी कर रही है 13-26 के फॉर्मूले पर विचार!

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि शिवसेना से विवाद को जल्द सुलझा लिया जाएगा और नवंबर के पहले हफ्ते में नई सरकार बनेगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा ने सरकार बनाने का '13-26' का फॉर्मूला भी दिया है। जिसके तहत शिवसेना को 13 मंत्री पद दिए जा सकते हैं, जबकि भाजपा 26 मंत्री पद अपने पास रखेगी। बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि बातचीत चल रही है लेकिन मैं कह सकता हूं कि शिवसेना 13 से ज्यादा की हकदार है।

बीजेपी ने शिवेसना को दिया डिप्टी सीएम समेत 16 मंत्री पद का ऑफर!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी ने शिवसेना को डिप्टी सीएम समेत 16 मंत्रियों का ऑफर दिया है। साथ ही कहा कि पांच साल के लिए मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का ही होगा। बीजेपी ने इस ऑफर पर विचार करने के लिए शिवसेना को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

शिवसेना विधायक दल की बैठक आज, चुना जाएगा नेता

महाराष्ट्र में शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायक गुरुवार को विधायक दल का नेता चुनेंगे। राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ दिन पहले घोषित हुए थे। शिवसेना के एक नेता ने बुधवार को कहा कि इस संबंध में एक बैठक मध्य मुंबई स्थित शिवसेना भवन में आयोजित होगी। वरिष्ठ नेता एवं मंत्री एकनाथ शिंदे निवर्तमान विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता हैं। 

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019Assembly Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए