लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार और गृह मंत्री अनिल देशमुख को फोन पर मिली धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2020 22:04 IST

इस बीच महाराष्ट्र राकांपा के अध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि "मुख्यमंत्री और शरद पवार को धमकी मिलना एक गंभीर मामला है"।

Open in App
ठळक मुद्देफोन करने वाले ने अपने को भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम का सहयोगी बताया था।असामाजिक तत्व एक बार फिर सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य का गृह विभाग इस मामले की जांच करेगा।विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मामले में उचित जांच की मांग की।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास को उड़ा देने की धमकी की पुलिस द्वारा जांच किए जाने के बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के नागपुर कार्यालय में फोन कर उन्हें और राकांपा प्रमुख शरद पवार को धमकी दी गयी।

प्रदेश के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। अपना नाम उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ उन्होंने विधान भवन में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है और वे जांच कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने फोन पर धमकी मिलने के बाद ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर रविवार को सुरक्षा बढ़ा दी थी।

फोन करने वाले ने अपने को भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम का सहयोगी बताया था। इस बीच महाराष्ट्र राकांपा के अध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि "मुख्यमंत्री और शरद पवार को धमकी मिलना एक गंभीर मामला है"।

उन्होंने कहा, "असामाजिक तत्व एक बार फिर सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य का गृह विभाग इस मामले की जांच करेगा।" विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मामले में उचित जांच की मांग की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि धमकी भरे इन कॉल की उचित जांच होनी चाहिए।" 

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को फिर आए धमकी भरे फोन

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े विवाद पर उनके रुख को लेकर एक बार फिर धमकी भरे फोन आए हैं। मंत्री के करीबी सूत्र ने बुधवार को बताया कि देशमुख को मंगलवार और बुधवार सुबह करीब छह बजे हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग लोगों के फोन आए और मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले, मंत्री ने सोमवार को बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने देशमुख के नागपुर कार्यालय में फोन कर उन्हें और राकांपा प्रमुख शरद पवार को धमकी दी थी। देशमुख ने सोमवार को केन्द्र सरकार के अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘वाय प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा देने के फैसले पर हैरानी जतायी थी।

उन्होंने कहा था कि रनौत ने अपनी टिप्पणी से मुम्बई और महाराष्ट्र का ‘‘अपमान’’ किया है। कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें मुम्बई पुलिस से डर लगता है और उन्होंने मुम्बई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी।

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के यहां बांद्रा स्थित निजी आवास ‘मातोश्री’ में शनिवार को एक फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के आवास को उड़ाने की कथित तौर पर धमकी दी। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का साथी बताया था। 

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो