लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 15 दिन में भाजपा के लिए दूसरी दुखद खबर, मुक्ता तिलक के बाद विधायक लक्ष्मण जगताप नहीं रहे, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा- परिवार के किसी सदस्य को खोने जैसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2023 12:59 IST

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लक्ष्मण जगताप पिछले साल मई और जून में हुए राज्यसभा तथा महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में वोट डालने के लिए पुणे से मुंबई आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक हलकों में उनकी काफी प्रशंसा हुई थी।विधायक मुक्ता तिलक का 22 दिसंबर को निधन हो गया था।महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि 15 दिन में पार्टी के लिए यह दूसरी दुखद खबर है।

पुणेः महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लक्ष्मण जगताप का मंगलवार को निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि जगताप को कैंसर था और काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। वह 59 वर्ष के थे।

सूत्रों ने बताया कि यहां एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जगताप चिंचवाड से तीन बार के विधायक थे। बीमारी के बावजूद, जगताप पिछले साल मई और जून में हुए राज्यसभा तथा महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में वोट डालने के लिए पुणे से मुंबई आए थे। इसके लिए राजनीतिक हलकों में उनकी काफी प्रशंसा हुई थी।

इससे पहले, पुणे की कस्बा सीट से पार्टी विधायक मुक्ता तिलक का 22 दिसंबर को निधन हो गया था। जगताप के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि 15 दिन में पार्टी के लिए यह दूसरी दुखद खबर है। उन्होंने कहा, ‘‘ तिलक के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह दूसरा झटका है। हम सभी एक परिवार की तरह रहते हैं और जगताप का जाना परिवार के किसी सदस्य को खोने जैसा है। ’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता पीवी चलपति राव का 87 वर्ष की उम्र में निधन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और जाने-माने ट्रेड यूनियन नेता पीवी चलपति राव का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके बेटे पीवीएन माधव उत्तर तटीय आंध्र स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद (एमएलसी) हैं।

छब्बीस जून, 1935 को जन्मे चलपति राव ने राजनीति में आने के लिए अपनी राज्य सरकार की नौकरी और बाद में कानूनी पेशा छोड़ दिया। उन्होंने 1967-1968 के विशाखा स्टील प्लांट आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और 1969 में गोदावरी नदी पर पोलावरम परियोजना के निर्माण के लिए आंदोलन चलाया।

वर्ष 1970 में वह वकालत पेशा छोड़कर जनसंघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। उन्होंने 1972 से 1973 तक अलग आंध्र आंदोलन का नेतृत्व किया और इस दौरान उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया। वर्ष 1970 से 1974 तक उन्होंने भारतीय विद्या केंद्रम में निदेशक मंडल में सेवा की, जिसके तटीय क्षेत्रों में 40 से अधिक शैक्षणिक संस्थान हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव