लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: संजय राउत ने कहा-अजित पवार ने दिया इस्तीफा, अगले पांच साल तक उद्धव ठाकरे होंगे CM

By स्वाति सिंह | Updated: November 26, 2019 15:22 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बगावत कर बीजेपी का समर्थन करने वाले अजित पवार ने मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले पांच साल तक उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री रहेंगे। अजित पवार ने मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है

अजित पवार के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद शिवसेना नेता संजय राउत कहा कि अगले पांच साल तक उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री रहेंगे। राउत ने कहा 'अजित दादा ने इस्तीफा दे दिया है और वह हमारे साथ हैं। उद्धव ठाकरे 5 साल तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  बने रहेंगे।'

बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बगावत कर बीजेपी का समर्थन करने वाले अजित पवार ने मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा देवेंद्र फड़नवीस को सौंपा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को अजित पवार ने शरद पवार से भी मुलाकात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल मौजूद थे। बैठक में अजित पवार से कहा गया कि वापस आ जाएं। उनसे कहा गया कि इस्तीफा दे दें या कल विधानसभा की बैठक से बाहर रहें। सूत्रों ने बताया कि अगर अजित पवार ऐसा नहीं करते हैं तो एनसीपी के पास आप्शन बी तैयार है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बागी नेता अजित पवार ने 23 नवंबर की सुबह को बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया था। इसके बाद उन्होंने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल ने देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। राज्यपाल के फैसले को कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने कल तक फ्लोर टेस्ट कराए जाने का आदेश दिया। इस बीच अजित पवार ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रसंजय राउतशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए