लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में टूटे रिकॉर्ड, 398 और लोगों की संक्रमण से मौत, सबसे अधिक 63729 नए केस

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:47 IST

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण से 60 और लोगों की मौत हो गई तथा 11,045 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देरोगियों एवं इससे मरने वालों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।जबलपुर में 724, उज्जैन में 275 एवं सागर में 278 नये मामले आये। संक्रमण से राज्य में अब तक 59,551 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबईः  महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 63,729 नए मामले सामने आए, जो अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं।

इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 398 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के 63,729 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 37,03,584 हो गई है जबकि 398 और लोगों की मौत होने से संक्रमण से राज्य में अब तक 59,551 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले राज्य में 11 अप्रैल को सर्वाधिक 63,294 नए मामले सामने आए थे। उसके बाद 15 अप्रैल को राज्य में 61,695 मामले आए थे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 45,335 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 30,04,391 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 6,38,034 हो गई है। मुंबई में संक्रमण के 8803 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हुई है जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 5,62,207 और मृतकों की कुल संख्या 12,250 हो गई है। विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर 81.12 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.61 प्रतिशत है।

झारखंड में कोविड-19 के 3480 नए मामले आए,28 मरीजों की मौत

झारखंड में गत 24 घंटों के दौरान 28 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से अबतक 1,320 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में संक्रमण के 3,480 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही झारखंड में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,51,272 हो गई है।

विभाग ने बताया कि राज्य में अबतक संक्रमित हुए 1,51,272 मरीजों में 1,29,301 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि 20,651 संक्रमित उपचाराधीन हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान झारखंड में कुल 38,552 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,480 संक्रमित पाये गये।

विभाग ने बताया कि नए मामलों में 1,393 मरीज अकेले राजधानी रांची के हैं जबकि पूर्वी सिंहभूम में 492, देवघर में 156 और बोकारो में 194 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान रांची में पांच, धनबाद में नौ, पूर्वी सिंहभूम में चार, गिरिडीह तथा कोडरमा में दो-दो और देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, रामगढ़, सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाउद्धव ठाकरे सरकारमुंबईनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए