लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में NDA के पास बहुमत नहीं, हमें भरोसा कल तक अजित पवार अपने विधायकों को लाएंगे: रामदास अठावले

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 26, 2019 15:24 IST

रामदास अठावले ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल बहुमत परीक्षण कराए जाने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। एनडीए के पास अभी बहुमत नहीं है, मुझे उम्मीद है कि कल तक हमारे पास बहुमत होगा क्योंकि हमें अजित पवार पर भरोसा है और वह अपने विधायकों को लाएंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देरामदास अठावले ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल बहुमत परीक्षण कराए जाने के फैसले का हम स्वागत करते हैं..।''उन्होंने कहा, ''एनडीए के पास अभी बहुमत नहीं है, मुझे उम्मीद है कि कल तक हमारे पास बहुमत होगा क्योंकि हमें अजित पवार पर भरोसा है और वह अपने विधायकों को लाएंगे।''

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रामदास अठावले ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल बहुमत परीक्षण कराए जाने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। एनडीए के पास अभी बहुमत नहीं है, मुझे उम्मीद है कि कल तक हमारे पास बहुमत होगा क्योंकि हमें अजित पवार पर भरोसा है और वह अपने विधायकों को लाएंगे।''

बता दें कि मीडिया में खबर आई है हाल में ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले एनसीपी नेता अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

महाराष्ट्र के बदले सियासी समीकरण को लेकर सभी दलों की हर स्तर पर बैठकें चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आज (26 नवंबर) को रात 9 बजे कोर समिति की बैठक बुलाई है। इससे पहले दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी महाराष्ट्र मामले को लेकर बैठक की। 

बता दें कि महाराष्ट्र में सियासी दलों में बीजेपी के पास अपने 105 विधायक हैं। एनसीपी के पास 54 विधायक हैं। शिवसेना के पास 56 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 44 विधायक। निर्दलीय विधायकों की संख्या 13 है। निर्दलीय विधायकों के समर्थन का दावा सभी दल कर रहे हैं।

खबर यह भी है कि विधायकों की पर्याप्त संख्या का दावा कर रहे शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के महाविकास अघाडी गठबंधन ने शाम पांच बजे अपने नेता के ऐलान का दावा किया है। मीडिया में आई खबर के मुताबिक, शाम पांच बजे अघाडी महाविकास गठबंधन के विधायकों की साझा बैठक होगी, जिसमें गठबंधन का नेता चुना जाएगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, कल (27 नवंबर) शाम पांच बजे दलों को सदन में बहुमत साबित करना होगा। बहुमत परीक्षण प्रोटेम स्पीकर कराएंगे। इस दौरान सदन से टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवारउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए