लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की राजनीति में एंट्री, मनसे का नया भगवा झंडा भी लॉन्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2020 12:50 IST

मनसे के नए झंडे में शिवाजी महाराज के शासनकाल की मुद्रा प्रिंट है। आज बाल ठाकरे की 94वीं जयंती है। मनसे के महाधिवेशन में इन दोनों फैसलों की संभावना जताई जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाधिवेशन में राज ठाकरे ने अपने चाचा बाल ठाकरे को याद किया।राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में शामिल हो गए।

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में शामिल हो गए। इसके अलावा मनसे ने अपने एक दिवसीय महाधिवेशन में नया झंडा भी लॉन्च किया। इस भगवा झंडे की तस्वीरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। महाधिवेशन में राज ठाकरे ने अपने चाचा बाल ठाकरे को याद किया। मनसे के नए झंडे में शिवाजी महाराज के शासनकाल की मुद्रा प्रिंट है। आज बाल ठाकरे की 94वीं जयंती है। मनसे के महाधिवेशन में इन दोनों फैसलों की संभावना जताई जा रही थी।

शिवसेना के आदित्य ठाकरे को लॉन्च करने के बाद से राज ठाकरे भी काफी समय से अपने बेटे अमित को राजनीति में उतारना चाहते थे। कई बार अमित ठाकरे पदाधिकारी के तौर पर पार्टी से जुड़ी बैठकों में भी शामिल हुए। आज उनके पार्टी में शामिल होने का आधिकारिक ऐलान हो गया।

अमित ठाकरे ने पिछले साल ही शादी की थी। उनकी शादी में तमाम बड़े नेता और सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। अब अमित को सक्रिय राजनीति में उतारने के बाद राज ठाकरे चाहते हैं कि महाराष्ट्र का युवा मनसे के साथ जुड़े। 

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"