लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र का सबसे खुशहाल शहर है पुणे, देशभर में 12वां स्थान,सर्वे में हुआ खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 8, 2021 16:56 IST

इंडिया सिटीज हैप्पीनेस की सर्वेः वर्ष 2020 के नवंबर और दिसंबर माह में देश के 34 बड़े शहरों के 13 हजार लोगों से बातचीत करके यह रिपोर्ट तैयार की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देसबसे बड़ी और फिलहाल चर्चा और प्रशंसा केंद्र है सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया. सीरम ने कोरोना की वैक्सीन को तैयार करने का गौरव हासिल किया है. पुणे शहर रोजगार की दृष्टि से भी काफी अहम् है क्योंकि यह आईटी सेक्टर का दूसरा हब माना जाता है.

पुणेः पुणे शहर महाराष्ट्र का सबसे खुशहाल जिला बन गया है. यह खुलासा इंडिया सिटीज हैप्पीनेस की सर्वे रिपोर्ट 2020 से हुआ है.

मैनेजमेंट डवलपमेंट इंस्टीट्यूट में स्ट्रैटजी मैनेजमेंट के प्रोफेसर राजेश पिलानिया ने यह रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट के अनुसार देशभर में 12वां स्थान हासिल करने के बाद इस शहर ने एक नए मेट्रो के रूप में अपनी पहचान बनाई है. वर्ष 2020 के नवंबर और दिसंबर माह में देश के 34 बड़े शहरों के 13 हजार लोगों से बातचीत करके यह रिपोर्ट तैयार की गई है.

यह रिपोर्ट तैयार करने में द वर्ल्ड हैप्पीनेस के को-एडीटर जॉन हेलवेल, रिचर्ड फ्लोरिडा, पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित एम.बी. अथरेया, जाने-माने आर्किटेक्ट जैमी लर्नर जैसे लोगों ने सहयोग किया. अथरेया इंडियन मैनेजमेंट मूवमेंट के संस्थापक भी हैं. क्यों मिला यह खिताब?

पुणे शहर की इस उपलब्धि के पीछे कई वजहें हैं. जिनमें सबसे बड़ी और फिलहाल चर्चा और प्रशंसा केंद्र है सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया. सीरम ने कोरोना की वैक्सीन को तैयार करने का गौरव हासिल किया है. पुणे शहर रोजगार की दृष्टि से भी काफी अहम् है क्योंकि यह आईटी सेक्टर का दूसरा हब माना जाता है. यहां कई नामी गिरामी आईटी कंपनियों के दफ्तर हैं. पुणे शहर सामरिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है. यहां पर सेना की दक्षिणी कमान का मुख्यालय भी है.

पर्यटन के लिहाज से भी पुणे अच्छी जगह मानी जाती है. पुणे शहर में देश के हर कोने के लोग बसे हुए हैं, जो इसे एक कॉस्मोपॉलिटन सिटी बनाते हैं. इस रिपोर्ट को तैयार करने के दौरान हैप्पीनेस यानी खुशी से जुड़ी हुई कुछ खास बातों का ध्यान रखा गया.

जैसे काम और उससे जुड़े मुद्दे, लोगों की आमदनी और ग्रोथ, लोगों की पारिवारिक और प्रोफेशनल जिंदगी, उनका स्वास्थ्य शारीरिक और मानिसक, लोगों की आस्था और अध्यात्म, उनकी सोशल लाइफ, इन सबके के अलावा कोविड 19 का लोगों की जिंदगी पर प्रभाव. इन मुद्दों के जरिये लोगों की खुशी को मापा गया. इसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को शामिल किया गया था.

टॅग्स :पुणेमहाराष्ट्रकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप