लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में घर में लटका मिला पुजारी का शव

By भाषा | Updated: September 22, 2021 12:08 IST

Open in App

ठाणे, 22 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में 38 वर्षीय पुजारी का शव उसके घर पर लटका मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के पड़ोसियों ने मंगलवार को उसके फ्लैट से आती दुर्गंध महसूस की और उसके भाई को इस बारे में बताया। भाई ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव छत से लटका हुआ पाया। उन्होंने कहा कि वह घर में अकेला रहता था और वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि शव पूरी तरह सड़ चुका था और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर