Maharashtra polls results: राहुल गांधी के आरोप पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने दिया जवाब?, जानें क्या कहा, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2025 15:25 IST2025-02-07T13:48:32+5:302025-02-07T15:25:38+5:30
Maharashtra polls results: राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि आयोग ने स्पष्ट रूप से सभी सवालों का जवाब दिया है। राहुल गांधी कवर फायर कर रहे हैं।

file photo
मुंबईः महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, एनसीपी (शरद पवार) सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने निर्वाचन आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या राज्य की कुल आबादी से अधिक होने के राहुल गांधी के आरोप पर निर्वाचन आयोग ने कहा कि सभी तथ्यों के साथ लिखित जवाब दिया जाएगा। राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि आयोग ने स्पष्ट रूप से सभी सवालों का जवाब दिया है। राहुल गांधी कवर फायर कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "We have been saying to the election commission that we are finding anomalies. We need the voter list - names and addresses of the voters of Maharashtra. We need the voter list of the Lok Sabha election. We need… pic.twitter.com/5waNJGIhb2
— ANI (@ANI) February 7, 2025
#WATCH | On Rahul Gandhi's allegations, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "Election Commission has categorically replied to all the questions. Rahul Gandhi is doing a cover fire as he knows that after the February 8, Delhi Election results, his party will be nowhere in Delhi… https://t.co/S1baFrJE5ypic.twitter.com/hJwotIs3r1— ANI (@ANI) February 7, 2025
उन्हें पता है कि 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद उनकी पार्टी कांग्रेस दिल्ली में कहीं नहीं रहेगी और इसलिए वह उस दिन क्या बोलेंगे, कैसे एक नया नैरेटिव गढ़ेंगे, वह उसी के लिए अभ्यास कर रहे हैं। अगर राहुल गांधी आत्मनिरीक्षण नहीं करते हैं और झूठ के साथ खुद को सांत्वना देते रहेंगे। तो उनकी पार्टी का पुनरुद्धार संभव नहीं है। राहुल गांधी को अपनी हार का आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।
#WATCH | Delhi | NCP-SCP leader Supriya Sule says, "...We want re-elections on the ballot paper to be held even at those constituencies where our candidates have won... 11 seats are such where we lost the elections because of confusion between party symbols. Even the party in… pic.twitter.com/FzZ7rS9wwc
— ANI (@ANI) February 7, 2025
#WATCH | Delhi | Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "If the Election Commission of the country is 'alive' - they must answer what Rahul Gandhi ji has asked. But, the election commission won't reply as they have become the slave of the govt which was formed... From where… pic.twitter.com/dj9i9dm8IM— ANI (@ANI) February 7, 2025
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य की मतदाता सूची में अनियमितताओं से संबंधित कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आरोप शुक्रवार को खारिज कर दिया और कहा कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की आसन्न हार को देखते हुए यह दावा किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी को आत्मचिंतन करने की जरूरत है, अन्यथा कांग्रेस का पुनरुद्धार नहीं हो पाएगा।
तीन विपक्षी दलों द्वारा महाराष्ट्र की मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, "दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार को भांपकर राहुल गांधी ये दावे कर रहे हैं।’’ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना आठ फरवरी (शनिवार) को होगी।
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (एसपी) ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची में अनियमितताओं का शुक्रवार को आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य में 2024 में छह महीने के अंतराल पर हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच कुल 39 लाख मतदाता जोड़े गए।
महाराष्ट्र के मतदाताओं का डेटा उपलब्ध नहीं कराने का मतलब है कि कुछ गलत है: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बार-बार मांग के बावजूद निर्वाचन आयोग की ओर से महाराष्ट्र के मतदाताओं के डेटा उपलब्ध नहीं कराने से लगता है कि कुछ न कुछ गलत है। नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा में) ने शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग को पारदर्शिता लानी चाहिए, महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़ी पूरे राज्य की मतदाता सूची उपलब्ध कराना उसकी जिम्मेदारी है।
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "...In 5 years between the Vidhan Sabha elections in 2019 and Lok Sabha, 2024 - 32 lakh voters were added. However, in period of 5 months between Lok Sabha 2024 which these parties (Congress, NCP-SCP, Shiv Sena… pic.twitter.com/ixM1aU2J7O
— ANI (@ANI) February 7, 2025
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या यहां की वयस्क आबादी से ज्यादा है। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उस पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने महाराष्ट्र में पिछला चुनाव लड़ा था। हम भारत के लोगों के ध्यान में महाराष्ट्र चुनावों के संबंध में सामने आई कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लाना चाहते हैं।
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "We represent on this table - the entire opposition that fought the last election in Maharashtra. We are going to bring some information about the election. We studied the details - the voters and the voting list.… pic.twitter.com/OeDR2NeKT1
— ANI (@ANI) February 7, 2025
हमारी टीम ने मतदाता सूची और मतदान पैटर्न का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया है और हम कुछ समय से इस पर काम कर रहे हैं। दुर्भाग्य से हमें कई अनियमितताएं मिलीं।’’ उन्होंने कहा कि देश के लिए, विशेषकर युवा लोगों के लिए जो लोकतंत्र के पक्षधर हैं और उसमें विश्वास करते हैं, इन निष्कर्षों से अवगत होना और समझना आवश्यक है।
#WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut and NCP-SCP MP Supriya Sule address a joint press conference in Delhi. pic.twitter.com/UODbeGqu7s
— ANI (@ANI) February 7, 2025
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले साल लोकसभा चुनाव और फिर पांच महीने बाद हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच की अवधि में राज्य में हिमाचल प्रदेश की आबादी के बराबर की संख्या में मतदाता बढ़ गए।’’ उनके अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में पांच महीनों में 39 लाख मतदाता जुड़े, जबकि पिछले पांच वर्षों में 32 लाख मतदाता जुड़े थे।
उन्होंने सवाल किए कि ये मतदाता कहां से आए हैं और ये कौन हैं? राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन विपक्ष के बार-बार मांग के बावजूद निर्वाचन आयोग महाराष्ट्र में मतदाताओं का डेटा उपलब्ध नहीं करा रहा है। इससे पता चलता है कि कुछ गलत हुआ है।’’ उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और इनमें अधिकतर मतदाता अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों के हैं।