लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Politics: शरद पवार साहब बहुत बुद्धिमान हैं?, आखिर क्यों देवेंद्र फडणवीस कर रहे तारीफ, नए साल में महा विकास आघाड़ी में सबकुछ ठीक नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2025 12:24 IST

Maharashtra Politics: विपक्ष ने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदलने और आरक्षण समाप्त करने के लिए लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतना चाहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष ने दावा किया कि इस विमर्श से भाजपा को नुकसान पहुंचा।लोकसभा चुनावों के दौरान प्रभावी तरीके से फर्जी विमर्श प्रसारित करने में सफल रहा था।लोगों ने अपनी भूमिका निभाई और इस फर्जी विमर्श की हवा निकाल दी।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के फर्जी विमर्श का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की सराहना की। विपक्ष ने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदलने और आरक्षण समाप्त करने के लिए लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतना चाहती थी। विपक्ष ने दावा किया कि इस विमर्श से भाजपा को नुकसान पहुंचा।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में पवार द्वारा आरएसएस की प्रशंसा करने पर कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान प्रभावी तरीके से एक फर्जी विमर्श प्रसारित करने में सफल रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘जब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे थे, तो आरएसएस से प्रेरित विभिन्न क्षेत्रों के कई लोगों ने अपनी भूमिका निभाई और इस फर्जी विमर्श की हवा निकाल दी।

शरद पवार साहब बहुत बुद्धिमान हैं। उन्होंने निश्चित रूप से इस पहलू का अध्ययन किया होगा। उन्हें एहसास हुआ कि यह (आरएसएस) एक नियमित राजनीतिक शक्ति नहीं बल्कि एक राष्ट्रवादी शक्ति है, किसी भी प्रतियोगिता में दूसरों की प्रशंसा करना अच्छा है।’’ फडणवीस ने कहा कि इसीलिए हो सकता है कि पवार ने आरएसएस की प्रशंसा की हो।

वह यहां दिवंगत विलासजी फडनीस जिव्हाला कार्यक्रम में वरिष्ठ संपादक विवेक घलासी के साथ संवाद कर रहे थे। फडणवीस से सवाल किया गया कि वह मुख्यमंत्री रहना पसंद करेंगे या भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पसंद करेंगे? इसपर उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे निभाएंगे।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसआरएसएसBJPशरद पवारएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेअजित पवारशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब