लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Politics: क्या महाराष्ट्र सरकार पर संकट के पीछे भाजपा का हाथ है?, नितिन गडकरी ने इस सवाल पर जानिए क्या दिया जवाब?

By अनिल शर्मा | Updated: June 25, 2022 15:00 IST

एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मौजूदा सियासी संकट पर बोलते हुए गडकरी ने कहा कि आज की समस्या में कल के जवाब छिपे हैं। जल्द ही सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। बादल आएंगे और जाएंगे। अँधेरा मिटेगा और सूरज निकलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार पर संकट जल्द ही खत्म हो जाएगाः नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर भाजपा- शिवसेना फिर से साथ आ जाते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी

मुंबईः महाराष्ट्र में मौजूदा सियासी संकट पर बोलते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पर संकट जल्द ही खत्म हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर भाजपा और शिवसेना फिर से साथ आ जाते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी।

एक टीवी कार्यक्रम में शिवसेना के बागी विधायकों की वजह से महाराष्ट्र में उपजे राजनीतिक संकट को लेकर गडकरी से कई सवाल पूछे गए। उनसे पूछा गया कि क्या इस बार इस संकट से पार पा लेंगे? इस पर जवाब देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि देखते हैं आगे क्या होता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि महाराष्ट्र सरकार पर संकट जल्द ही खत्म हो जाएगा।

गडकरी ने कहा कि आज की समस्या में कल के जवाब छिपे हैं। जल्द ही सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। बादल आएंगे और जाएंगे। अँधेरा मिटेगा और सूरज निकलेगा। इस पर नितिन गडकरी से सवाल किया गया कि क्या सीएम उद्धव ठाकरे पर छाए बादल हटेंगे? क्योंकि आपका और उनका रिश्ता बहुत करीबी माना जाता है?

इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'व्यक्तिगत संबंध राजनीतिक संबंधों से अलग होते हैं। फिर चाहे वे सरकार में हों या नहीं। रिश्ते भी हैं। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "वाजपेयी ने कहा था, सरकारें आती हैं और जाती हैं, पार्टियां बनती हैं और खत्म होती हैं, लेकिन देश वही है।" बकौल नितिन, हर कोई देश के लिए काम करना चाहता है। भारत महाशक्ति बनने के लिए काम करना चाहता है। चलते रहना है, ये कुदरत का नियम है।

क्या महाराष्ट्र सरकार पर संकट के पीछे बीजेपी है?

क्या महाराष्ट्र सरकार पर मौजूदा संकट के पीछे भाजपा का हाथ है? गडकरी ने कहा, 'मैं महाराष्ट्र की राजनीति पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हालांकि, मैं पक्के तौर पर कहूंगा कि अगर शिवसेना और बीजेपी फिर से साथ आती है तो मेरे जैसा व्यक्ति खुश होगा।

टॅग्स :नितिन गडकरीमहाराष्ट्रBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब