लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा: एकनाथ शिंदे सूरत छोड़़ 40 विधायकों संग गुवाहाटी पहुंचे, कहा- बालासाहब की शिवसेना नहीं छोड़ी है हमने

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2022 06:50 IST

शिवसेना के एकनाथ शिंदे अन्य बागी विधायकों के साथ देर रात सूरत छोड़ गुवाहाटी के लिए निकल गए। ये सभी विधायक एक चार्टड प्लेन से रवाना हुए। एयरपोर्ट पर शिंदे ने कहा कि उन्होंने बालासाहब की शिवसेना नहीं छोड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे के साथ 33 शिवसेना और 7 निर्दलीय विधायक हैं, देर रात गुवाहाटी के लिए रवाना।सभी विधायक बस से सूरत की होटल से निकले और रात 2 बजे के बाद चार्टड विमान से गुवाहाटी के लिए निकले।इससे पहले मंगलवार देर शाम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात भी की थी।

गुवाहाटी: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने देर रात सूरत छोड़ दी और गुवाहाटी पहुंच गए हैं। एकनाथ शिंदे के साथ कुल 40 विधायक देर रात दो बजे के बाद चार्टड विमान से सूरत से निकले। शिंदे के साथ मौजूद 40 विधायकों में 33 शिवसेना के विधायक हैं। निर्दलीय विधायक 7 हैं। 

सूरत से गुवाहाटी के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि वे बालासाहब के हिंदुत्व का पालन कर रहे हैं और इसे आगे भी जारी रखेंगे। शिंदे ने कहा, 'हमने बालासाहब की शिवसेना नहीं छोड़ी है और नही छोड़ेंगे। हम बालसाहब के हिंदुत्व का पालन कर रहे हैं और इसे जारी रखेंगे।' इससे पहले शिंदे अन्य विधायकों सहित सूरत के ली मेरिडियन होटल में ठहरे हुए थे।

देर रात होटल से बस से निकले शिवसेना विधायक

एकनाथ शिंदे और विधायकों के सूरत छोड़ने की खबरें उस समय आई है जब इससे पहले मंगलवार रात ही उद्धव ठाकरे ने इनसे फोन पर बात की थी। इससे पहले शिवसेना से ठाकरे के प्रतिनिधित्व के तौर पर मंगलवार देर शाम मिलिंद नरवेकर और रवींद्र पाठक शिंदे और अन्य विधायकों को मनाने पहुंचे थे। कुछ देर बात ही ठाकरे के शिंदे से फोन पर बात करने की भी खबरें आई।

हालांकि इसके बावजूद फिलहाल बात बनती नजर नहीं आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार रात करीब 2.15 बजे शिवसेना के बागी विधायक सूरत की होटल से बस से निकले और कुछ देर बाद एयरपोर्ट पहुंचकर चार्टड प्लेन से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए।

भाजपा के साथ सरकार बनाने की शिंदे ने रखी शर्त

शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि पार्टी के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आग्रह किया कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ फिर से गठबंधन कर लें। नेता ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने शिंदे से फोन पर बात भी की जिस दौरान शिंदे ने ठाकरे से कहा कि वह भाजपा के साथ गठबंधन कर लें और कांग्रेस एवं राकांपा के साथ गठबंध तोड़ लें।’ नेता ने कहा कि इस पर ठाकरे ने क्या जवाब दिया यह ज्ञात नहीं है।

एकनाथ शिंदे मंगलवार शाम गुजरात के सूरत में सिविल अस्पताल में भर्ती पार्टी विधायक नितिन देशमुख से मिलने भी पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात को तबीयत बिगड़ने के बाद देशमुख को होटल से अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

सूत्रों ने कहा कि शिंदे मंगलवार रात होटल से बाहर आए और सीधे देशमुख से मिलने अस्पताल गए, जिसके बाद विधायक को छुट्टी दे दी गई। वहीं, मुंबई में शिवसेना सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया था कि देशमुख उन दो विधायकों में शामिल हैं जिन्हें पीटा गया और उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेशिव सेनामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए