लाइव न्यूज़ :

केंद्र की ताल पर नाच रहे हैं बागी विधायक, 'सामना' में शिवसेना ने साधा निशाना- केंद्र ने सुरक्षा देकर बंदी बनाया

By अनिल शर्मा | Updated: June 27, 2022 09:23 IST

सामना में शिवसेना ने बागी विधायकों के 50-50 करोड़ रुपये में बिकने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि शिवसेना विधायकों को गुवाहाटी में सरकार की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बंदी बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे50-50 करोड़ में बिके हैं बागी विधायकः सामना में शिवसेनागुवाहाटी में बागी विधायक सरकार की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बंदी बनाए गए हैं

मुंबईः शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में महाराष्ट्र में आई राजनीतिक संकट को लेकर पार्टी के बागी विधायकों और भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना ने सामना के संपादकीय में कहा कि भाजपा बेपर्दो हो गई है। वह (भाजपा)  कह रही थी कि शिवसेना विधायकों की बगावत उनका अंदरूनी मामला है फिर सूरत में देवेंद्र फड़नवीस और केंद्रीय मंत्री अमित शाह बैठक में क्यों मौजूद थे। इसके तुरंत बाद केंद्र सरकार द्वारा बागी विधायकों को 'वाई' ग्रेड विशेष सुरक्षा प्रदान कर दिया गया।

50 करोड़ में बिके हैं बागी विधायक

सामना में शिवसेना ने बागी विधायकों के 50-50 करोड़ रुपये में बिकने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि शिवसेना विधायकों को गुवाहाटी में सरकार की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बंदी बनाया गया है। उन्हें (भाजपा) डर है कि विधयाक मुंबई आए तो वे फिर से वापस लौट आएंगे। शिवसेना ने राज्य के अधिकारों में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा कि बागी विधायक केंद्र की ताल पर नाच रहे हैं। शिवसेना ने बागी विधायकों के लिए नचनियां शब्द का इस्तेमाल किया है।

शिवसेना ने सामना में कहा है कि बागी विधायक भाजपा की ताल पर नाच रहे हैं

शिवसेना नेकहा कि ये सभी 'नृत्य' समूह गुवाहाटी के एक पांच सितारा होटल में पूरे देश और दुनिया के सामने अपनी देशद्रोह का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि इस नाटक के प्रस्तुतकर्ता और निर्देशक कौन हैं। यह कोई रहस्य नहीं है कि केंद्र और महाराष्ट्र में केवल भाजपा ही है जो इन नृत्यों की शौकीन है।

15 विधायकों को वाई प्लस सुरक्षा राज्य सरकार के अधिकारों में सीधा हस्तक्षेपः शिवसेना

शिवसेना ने कहा कि भाजपा सिर्फ दिखावा कर रही है कि उनका मौजूदा सिसायी संकट से कोई लेना-देना नहीं है। शिवसेना ने 15 बागी विधायकों को  'वाई प्लस' सुरक्षा देने पर भी सवाल उठाए हैं। कहा कि यह राज्य सरकार के अधिकारों में सीधा हस्तक्षेप है। न केवल महाराष्ट्र में बल्कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, पंजाब और दिल्ली जैसे गैर-भाजपा शासित राज्यों में भी केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा इस तरह से हस्तक्षेप करती रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाएकनाथ शिंदेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?