लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: इस शर्त के साथ महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है एकनाथ शिंदे कैंप, बागी विधायक ने बताया

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2022 21:14 IST

बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा, शिंदे खेमे के विधायक किसी भी समय महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहली मान्यता एकनाथ शिंदे गुट को दी जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेसरकर ने स्पष्ट कहा- एमवीए सरकार के साथ नहीं जाएंगे बागी विधायकशर्त के साथ विधानसभा के पटल पर फ्लोर टेस्ट कराने को तैयार है बागी कैंप

गुवाहाटी: शिवसेना का बागी कैंप महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए कभी भी तैयार है। बागी विधायक दीपक केसरकर ने मीडिया एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बताया कि शिंदे खेमे के विधायक किसी भी समय महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहली मान्यता एकनाथ शिंदे गुट को दी जानी चाहिए। बागी विधायक ने यह स्पष्ट कहा है कि वे एमवीए (महा विकास अघाड़ी) सरकार के साथ नहीं जाएंगे।  

उन्होंने यह भी दावा किया है कि एक से दो विधायक और हमारे साथ आएंगे। उनके समर्थन और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ, हमारी ताकत बढ़कर 51 हो जाएगी। हम 3-4 दिनों में एक निर्णय पर पहुंचेंगे और उसके बाद, हम सीधे महाराष्ट्र वापस जाएंगे। आपको बता दें कि रविवार को ही शिवसेना के बागी कैंप में एक मंत्री चले गए। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत सूरत से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। 

वहीं बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे लगातार ट्वीट के माध्यम से अपने पक्ष को मजबूती के सामने रख रहे हैं। रविवार को भी उन्होंने ट्विटर पर सीएम ठाकरे को निशाना बनाते हुए कहा, “सीएम उद्धव ठाकरे ने 2.5 साल में उन शिवसेना विधायकों के साथ बैठक नहीं की, जो 2019 में विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके विपरीत, राज्य के डिप्टी सीएम ने 2019 के विधानसभा चुनाव हारने वाले एनसीपी उम्मीदवारों को धन दिया।”

टॅग्स :एकनाथ शिंदेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है