लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे का दावा- 'शिवसेना के 40 विधायक पहुंचे हैं गुवाहाटी', भाजपा विधायक और सांसद ने हवाई अड्डे पर किया 'स्वागत'

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2022 07:51 IST

गुवाहाटी पहुंचने पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनके साथ 40 शिवसेना विधायक असम पहुंचे हैं। ये सभी विधायक गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में ले जाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटूट जाएगी शिवसेना! एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों का साथ होने का दावा किया।शिंदे बागी विधायकों के साथ मंगलवार देर रात सूरत से चार्टड विमान से गुवाहाटी के लिए निकले थे।गुवाहाटी पहुंचने पर शिंदे और अन्य विधायकों को रिसीव करने के लिए भाजपा विधायक और सांसद पहुंचे।

गुवाहाटी: बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि पार्टी के 40 विधायक असम पहुंच गए हैं। शिंदे ने साथ ही कहा है कि वे बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि शिंदे के साथ 33 शिवसेना विधायक और 7 निर्दलीय विधायक हैं।

शिंदे अन्य विधायकों के साथ महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद सोमार रात से गुजरात के सूरत में एक होटल में ठहरे थे। इसके बाद मंगलवार देर रात उन्होंने अन्य विधायकों संग गुवाहाटी पहुंचने के लिए उड़ान भरी। 

शिंदे का ताजा बयान उस समय आया है जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे अन्य विधायकों के साथ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने के लिए भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शिंदे ने गुवाहाटी पहुंचने के बाद कहा, 'शिवसेना के कुल 40 विधायक यहां मौजूद हैं। हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे।' 

भाजपा विधायक ने किया स्वागत

दिलचस्प ये रहा कि गुवाहाटी हवाई अड्डे पर भाजपा विधायक सुशांत बोर्गोहेन और भाजपा सांसद पल्लब लोचन दास ने बागी शिवसेना विधायकों की अगवानी की। बोर्गोहेन ने कहा, 'मैं उन्हें (गुजरात के सूरत से शिवसेना विधायक) लेने आया था। मैंने यह नहीं गिना है कि कितने विधायक आए हैं। मैं यहां निजी संबंधों के तौर पर आया हूं। उन्होंने किसी योजना का खुलासा नहीं किया है।'

इससे पहले गुवाहाटी के लिए रवाना होने से पहले सूरत हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए शिंदे ने कहा था कि उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को नहीं छोड़ा है. उन्होंने कहा, 'हमने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को नहीं छोड़ा है और नहीं छोड़ेंगे। हम बालासाहेब के हिंदुत्व का पालन करते रहे हैं और इसे आगे भी करेंगे।' 

सूरत की एक होटल में ठहरे ये विधायक देर रात बस से सूरत में हवाई अड्डे पहुंचे थे और रात करीब 2.15 बजे के बाद चार्टड विमान से इन्होंने गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी थी।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेशिव सेनाउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टीGuwahati
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो