लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में एक पुलिसकर्मी की मां और पत्नी हुईं कोरोना वायरस पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 28, 2020 17:47 IST

कोरोना वायरस से भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई, पुणे, ठाणे और नागपुर में आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देठाणे में अब तक कोरोना वायरस के 700 से ज्यादा मामले मिले हैं जबकि इस वायरस के वजह से 21 लोगों की मौत हुई है.महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अब तक 1200 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं.

ठाणे: नवी मुंबई में एक पुलिस कांस्टेबल की 73 वर्षीय मां और उनकी पत्नी को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कोंडे ने कहा कि मुंबई पुलिस के कांस्टेबल को इससे पहले संक्रमित पाया गया था, जबकि उनकी बुजुर्ग मां और पत्नी भी जांच में सोमवार को संक्रमित पाई गईं।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में, नवी मुंबई में 42 वर्षीय एक हृदय रोगी की मौत हो गई, जिसे बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। पालघर जिला प्रशासन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुंबई में नगर निगम के एक अस्पताल के 57 वर्षीय एक चिकित्साकर्मी को भी वायरस से संक्रमित पाया गया है और कम से कम 12 कर्मचारी उनके संपर्क में आए हैं, जिन्हें पृथक-वास में रखा गया है।

खबरों के अनुसार, पालघर में पुष्ट मामलों की संख्या 146 हो गई है, जिनमें से 10 रोगियों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। इस बीच, जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए, जिससे इस क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 728 पहुंच गई है और सोमवार को दो और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 21 हो गई। 

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 522 नये मामले सामने आए जिससे रोगियों की कुल संख्या अभी तक 8590 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य में 27 और लोगों की मौत के साथ ही कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 369 हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 1282 है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाठाणेमहाराष्ट्रकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप