लाइव न्यूज़ :

स्कूल में जींस पहनकर आने वाले 5 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, पालघर में शिक्षा विभाग ने जारी किया अजीबोगरीब आदेश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2021 14:46 IST

महाराष्ट्र के पालघर में 5 शिक्षकों को स्कूल प्रशासन ने जींस पहनकर आने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

Open in App
ठळक मुद्देसभी कर्मचारियों को शोभनीय कपड़े पहनकर कार्यालय में आना अनिवार्य किया गया है. सरकार द्वारा दी गई इस सूची में जींस पैंट पहनकर आने की अनुमति नहीं दी गई है. महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जींस और टीशर्ट पहनकर कार्यालय आने पर पाबंदी लगाई हुई है.

पालघरः महाराष्ट्र के आदिवासी जिले पालघर में अजीबोगरीब घटना सामने आई है. पालघर में 5 शिक्षकों को स्कूल प्रशासन ने जींस पहनकर आने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

यह नोटिस विक्रमगढ़ तहसील में शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है. सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार शिक्षकों को शालीन और सभ्य कपड़ों में स्कूल आने के लिए कहा गया है. नोटिस के मुताबिक 2 दिनों के अंदर इन शिक्षकों को अपना जवाब लेकर कार्यालय में हाजिर होना पड़ेगा. यदि समय पर जवाब नहीं दिया गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

क्या है शासन का आदेशः शासन के आदेश के अनुसार सभी कर्मचारियों को शोभनीय कपड़े पहनकर कार्यालय में आना अनिवार्य किया गया है. सरकार द्वारा दी गई इस सूची में जींस पैंट पहनकर आने की अनुमति नहीं दी गई है. नोटिस में यह भी पूछा गया है कि जब शासन द्वारा यह आदेश जारी किया गया है. उसके बाद भी आदेश का अनुपालन क्यों नहीं किया जा रहा है?

चर्चा में क्यों हैं जींस और टी-शर्टः कुछ दिन पहले से महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जींस और टीशर्ट पहनकर कार्यालय आने पर पाबंदी लगाई हुई है. कार्यालय में आने के लिए किस प्रकार का परिधान होना चाहिए. इस बाबत सरकार ने जीआर निकाला है.

कुछ दिनों पहले जब सरकार ने यह नियम शुरू किया था. तब इसकी काफी आलोचना भी की गई थी. स्लीपर पहनकर आने पर भी पाबंदी लगाई गई है. इस नियम के पीछे सरकार की मंशा यह थी कि सरकारी कर्मचारियों के प्रति जनता की भावना बदले और वह एक जवाबदार अधिकारी या कर्मचारी लगे.

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप