लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आयकर अधिकारी के घर से दो लाख रुपये से अधिक की चोरी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 10:21 IST

Open in App

महाराष्ट्र के नागपुर में अज्ञात बदमाशों ने आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के घर से 2.2 लाख रुपये के गहने तथा नकदी की कथित तौर पर चोरी की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गिट्टी खदान पुलिस थाने के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना नागपुर के आयकर आयुक्त राजेश रंजन दीनानाथ प्रसाद के सेमिनरी हिल्स इलाके में आयकर कॉलोनी स्थित घर पर हुई। घटना की जानकारी सोमवार को मिली। उन्होंने बताया कि प्रसाद छह अगस्त को अपने किसी रिश्तेदार के घर मुंबई गए थे। उसी दौरान कुछ लोग उनके घर का ताला तोड़ कर घुस गए और उन्होंने कथित तौर पर 60,000 रुपये नकद, और सोने का एक हार चुरा लिया। अधिकारी ने बताया कि प्रसाद जब सोमवार को नागपुर लौटे तब घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर गिट्टी खदान पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप