लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: डिवाइडर से टकराने के बाद तेल टैंकर चार वाहनों से टकराया, तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: September 27, 2021 09:56 IST

Open in App

ठाणे, 27 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यस्त सड़क पर डिवाइडर से टकराने के बाद तेल के एक टैंकर की चार वाहनों से टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार तीन लोग घायल हो गए और यातायात भी बाधित हो गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि दुर्घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे घोड़बंदर रोड पर गायमुख के पास हुई।

उन्होंने बताया कि टैंकर चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे पहले तो वाहन डिवाइडर से टकराया और फिर वह उछल कर विपरीत दिशा वाली सड़क पर चला गया जहां एक ट्रक और तीन कारों से उसकी टक्कर हुई।

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर चालक का केबिन टूटकर वाहन से अलग हो गया और एक कार की छत पर जा गिरा, जिससे उसमें सवार लोग फंस गए।

सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों, स्थानीय पुलिस और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं जिनकी उम्र 18, 30 एवं 45 साल है और उन्हें मीरा रोड इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल अन्य वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना और सड़क की खराब स्थिति के कारण इलाके में भारी जाम लग गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?