लाइव न्यूज़ :

Maharashtra New CM Updates: अमित शाह से मुलाकात करेंगे अजित पवार?, महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, संशय बरकरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2024 15:15 IST

Maharashtra New CM Updates: अजित पवार ने वरिष्ठ भाजपा नेता से मिलने का समय मांगा था लेकिन उन्हें ‘‘प्रतीक्षा सूची’’ में रखा गया। तटकरे ने कहा कि किसी से समय नहीं मांगा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह फिलहाल चंडीगढ़ में हैं।एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के साथ गठबंधन का हिस्सा है। धनंजय मुंडे, अनिल भाईदास पाटिल और हसन मुश्रीफ मौजूद रहेंगे।

Maharashtra New CM Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा प्रमुख अजित पवार मंगलवार शाम को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां यह जानकारी दी। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे उन खबरों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि अजित पवार ने वरिष्ठ भाजपा नेता से मिलने का समय मांगा था लेकिन उन्हें ‘‘प्रतीक्षा सूची’’ में रखा गया। तटकरे ने कहा कि किसी से समय नहीं मांगा गया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर संशय बरकरार है। तटकरे ने कहा, ‘‘अमित शाह फिलहाल चंडीगढ़ में हैं। हम आज रात (उनके साथ) राजनीतिक चर्चा कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘(मुलाकात का समय मांगने के लिए) इंतजार करने का कोई सवाल ही नहीं है।’’

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भाजपा और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के साथ गठबंधन का हिस्सा है। शिवसेना नेता दीपक केसरकर के प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण करने के लिए आजाद मैदान जाने की जानकारी सहयोगी दलों को न दिए जाने पर नाराजगी जताए जाने से जुड़े सवाल पर तटकरे ने कहा कि यह एक सही शिकायत है। तटकरे ने कहा, ‘‘आज गठबंधन के सभी नेता एक साथ निरीक्षण करेंगे। हमारी पार्टी की ओर से धनंजय मुंडे, अनिल भाईदास पाटिल और हसन मुश्रीफ मौजूद रहेंगे।’’

टॅग्स :अजित पवारअमित शाहमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे