लाइव न्यूज़ :

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के का नतीजा लोकतंत्र की हत्या?, नाना पटोले ने कहा-ईवीएम में हेराफेरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2024 10:03 IST

Maharashtra New CM: विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 132, जबकि शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट पर जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (उबाठा) ने 20, कांग्रेस ने 16 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीट पर जीत हासिल की।विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दलों ने जीत हासिल करने के लिए ईवीएम में हेराफेरी की है।

Maharashtra New CM: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने शनिवार को दावा किया कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे पारदर्शिता की कमी को दर्शाते हैं और कहा कि सरकार तथा निर्वाचन आयोग को चुनावी प्रक्रिया पर लोगों के संदेह को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के फैसले को ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ करार दिया। कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आढाव से बात की, जो हाल में हुए महाराष्ट्र चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ पुणे में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नब्बे वर्ष से अधिक आयु के आढाव ने बृहस्पतिवार को शहर में समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के निवास फुले वाडा में अपना तीन दिवसीय धरना शुरू किया।

पटोले ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में पारदर्शिता की कमी है। हमारा मानना ​​है कि यह फैसला लोकतंत्र की हत्या है। जब लोग चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं, तो निर्वाचन आयोग और सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वे उनके संदेहों को दूर करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बाबा आढाव, महात्मा फुले वाडा में धरने पर बैठे हैं।

डॉ. आढाव को फोन कर उनके आंदोलन में उनके साथ एकजुटता व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए मैं उनके साथ हूं।’’ राज्य में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति ने शानदार जीत दर्ज की और विधानसभा की 288 सीट में से 230 जीतकर राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी।

विधानसभा चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी ने 132, जबकि शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट पर जीत दर्ज की। विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दल शिवसेना (उबाठा) ने 20, कांग्रेस ने 16 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीट पर जीत हासिल की। चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दलों ने जीत हासिल करने के लिए ईवीएम में हेराफेरी की है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024नाना पटोलेकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप