लाइव न्यूज़ :

Maharashtra New CM: क्या आप सीएम बनने जा रहे, कुछ भी नहीं बोलते हुए बस हाथ जोड़ लिया?, देवेंद्र फड़नवीस ने कहा- महायुति में कोई मतभेद नहीं

By फहीम ख़ान | Updated: November 27, 2024 20:38 IST

Maharashtra New CM: देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री बनाने की है, इस सवाल पर उन्होंने कुछ भी नहीं बोलते हुए बस हाथ जोड़ लिए.

Open in App
ठळक मुद्देसभी फैसले साथ बैठकर लिए जाएंगे. चुनाव से पहले भी हमने यही कहा था. हमारे पार्टी के नेता साथ बैठकर फैसला लेंगे. किसी के मन में कोई किंतु-परंतु नहीं. भूमिका को स्पष्ट कर राजनीतिक क्षेत्र के कुछ लोगों के मन के भ्रम को दूर कर दिया है.

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर गुरुवार को फैसला होने की संभावना है. इस बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने स्पष्ट किया है कि महायुति में कोई मतभेद नहीं है. किसी के मन में कोई भ्रम नहीं है. वे मुंबई जाने से पहले प्रसार माध्यम से बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि महायुति में हम सब एकत्र हैं. एकनाथ शिंदे, अजित पवार एवं हमारे बीच में कोई मतभेद नहीं. सभी फैसले साथ बैठकर लिए जाएंगे. चुनाव से पहले भी हमने यही कहा था. हमारे पार्टी के नेता साथ बैठकर फैसला लेंगे. किसी के मन में कोई किंतु-परंतु नहीं.

एकनाथ शिंदे ने भी अपनी भूमिका को स्पष्ट कर राजनीतिक क्षेत्र के कुछ लोगों के मन के भ्रम को दूर कर दिया है. कार्यकर्ताओं की इच्छा देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री बनाने की है, इस सवाल पर उन्होंने कुछ भी नहीं बोलते हुए बस हाथ जोड़ लिए.

शिंदे की भूमिका महायुति को मजबूत करने वाली

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा सरकार गठन को लेकर अपनी भूमिका स्पष्ट करने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उनका आभार माना है. उन्होंने कहा कि महायुति नेताओं की लडाई मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं बल्कि प्रदेश की 14 करोड़ जनता के लिए थी. उधर महाविकास आघाड़ी केवल मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ रही थी. शिंदे एक मजबूत नेता हैं.

उनकी भूमिका महायुति को मजबूती देने वाली है. उनकी वजह से महायुति और मजबूत हुई है. बावनकुले यहां पत्र परिषद को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता ने महायुति पर विश्वास जताया है. फैसले के बाद विपक्षी एकनाथ शिंदे के नाराज होने की बात फैलाने लगे. लेकिन शिंदे ने खुल कर अपनी भूमिका रखकर विपक्ष को करारा जवाब दिया.

शिंदे ने स्पष्ट कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह जो फैसला लेेंगे वह मान्य होगा. बावनकुले ने इसके लिए शिंदे का आभार मानते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के विकास के लिए मौलिक कार्य किए हैं. उनके रूप में राज्य को एक मजबूत मुख्यमंंत्री मिला. शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में समाज के हर घटक को न्याय दिया.

महायुति के नेता के रूप में अब उन्होंने जो भूमिका ली वह राज्य के लिए योग्य है. शिंदे वास्तव में रोने वाले नहीं बल्कि लड़ने वाले नेता हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि महायुति अभेद्य है. एकनाथ शिंदे ने यह सिद्ध भी कर दिया है.

हारने पर ही ईवीएम खराब क्यों होता है

बावनकुले ने कहा कि जब महाविकास आघाड़ी चुनाव हारती है तब ईवीएम खराब हो जाता है. लेकिन जीत मिलने पर उसे ईवीएम में कोई दोष नहीं दिखता. लोकसभा चुनाव में अपेक्षित सीट नहीं मिलने पर हमने ईवीएम पर आरोप नहीं लगाए. हमने आत्ममंथन किया.

जनता में जा कर काम किया. लेकिन कांग्रेस एवं महाविकास आघाड़ी के नेता मुंह जोरी कर रहे है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने ईवीएम पर आरोप लगाने के स्थान पर साकोली जाकर मंथन करना चाहिए कि उन्हें इतने कम वोट क्यों मिले.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रनागपुरBJPशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो