लाइव न्यूज़ :

Maharashtra New CM: देवेंद्र फड़नवीस होंगे मुख्यमंत्री?, शिवसेना और एनसीपी से दो उपमुख्यमंत्री!, महायुति की बैठक आज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2024 10:00 IST

Maharashtra New CM: भाजपा के नेतृत्व वाले ‘महायुति’ गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर विधानसभा चुनावों में जोरदार वापसी की है।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra New CM: हार से उबरते हुए भाजपा ने 132 सीट पर जीत दर्ज की।Maharashtra New CM: शिवसेना और अजित पवार की राकांपा ने अच्छा प्रदर्शन किया।Maharashtra New CM: शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीतीं।

नई दिल्लीः महाराष्ट्र राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता बृहस्पतिवार को यहां भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने साथ ही यह संकेत भी दिया कि राज्य की नयी सरकार में तीन प्रमुख ‘महायुति’ घटकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के फार्मूले का अनुपालन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जहां मुख्यमंत्री पद मिलने की संभावना है, वहीं उसके दो सहयोगी दलों शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को दो उपमुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है।

शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इससे पहले दिन में भाजपा के किसी नेता के लिए मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को इस शीर्ष पद के लिए स्पष्ट तौर पर पसंद माना जा रहा है। शिंदे ने कहा कि वह अगले मुख्यमंत्री के लिए भाजपा नेतृत्व की पसंद का ‘‘पूरी तरह से समर्थन’’ करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह इस प्रक्रिया में बाधा नहीं बनेंगे। ठाणे स्थित अपने आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन में शिंदे ने कहा, ‘‘मैंने कल प्रधानमंत्री मोदी (नरेन्द्र मोदी) और अमित शाह को फोन किया था और उनसे (मुख्यमंत्री पद पर) फैसला करने को कहा था। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे जो भी निर्णय लेंगे, मैं उसका पालन करूंगा।’’

सूत्रों ने बताया कि शिंदे की जगह फडणवीस मुख्यमंत्री बन सकते हैं, जबकि पवार दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक के रूप में बने रहेंगे। राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में नयी सरकार के स्वरूप को ठोस रूप दिए जाने की संभावना है।

भाजपा के नेतृत्व वाले ‘महायुति’ गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर राज्य विधानसभा चुनावों में जोरदार वापसी की है। लोकसभा चुनाव में मिली हार से उबरते हुए भाजपा ने 132 सीट पर जीत दर्ज की जो ‘महायुति’ के सभी घटक दलों में सर्वाधिक है। शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीतीं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024शिव सेनाBJPराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो