Maharashtra New CM: शिंदे, फड़नवीस और पवार से अलग-अलग मिले शाह?, महाराष्ट्र के नए गृह मंत्री हो सकते हैं शिवसेना प्रमुख!, कई मुद्दे पर चर्चा, सीएम की घोषणा जल्द, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2024 10:34 IST2024-11-29T10:32:56+5:302024-11-29T10:34:23+5:30
Maharashtra New CM: एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे. पी. नड्डा के साथ उनकी ‘‘अच्छी और सकारात्मक’’ बातचीत हुई।

photo-ani
Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर मीटिंग जारी है। गतिरोध खत्म करने के प्रयास में महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस और राकांपा नेता अजीत पवार ने गुरुवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। शाह ने तीनों नेताओं से अलग-अलग बैठक कर कई मुद्दे पर चर्चा की। आधी रात को ख़त्म हुई दो घंटे की बैठक में कोई निर्णय नहीं निकल सका। चर्चा है कि शिंदे नए उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं और साथ में गृह मंत्री विभाग भी संभालेंगे। शिंदे अपने पास रख सकते हैं।
#WATCH | Maharashtra | BJP leader Devendra Fadnavis arrives at the Mumbai airport
— ANI (@ANI) November 28, 2024
Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Ajit Pawar and BJP president JP Nadda on Thursday met Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/b9UGSzNfbd
#WATCH | Maharashtra | NCP chief Ajit Pawar arrives at the Mumbai airport
Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Ajit Pawar and BJP president JP Nadda on Thursday met Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/MWsZDMyCY0— ANI (@ANI) November 28, 2024
#WATCH | Maharashtra caretaker CM Eknath Shinde arrives at the Mumbai airport
Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Ajit Pawar and BJP president JP Nadda on Thursday met Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/SPGjT15USt— ANI (@ANI) November 28, 2024
महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला ‘एक या दो दिन में’ किया जाएगा: शिंदे
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे. पी. नड्डा के साथ उनकी ‘‘अच्छी और सकारात्मक’’ बातचीत हुई। शिंदे ने मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला ‘‘एक या दो दिन में’’ राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में किया जाएगा।
Devendra Fadnavis thanks Amit Shah for support in Maharashtra elections
— ANI Digital (@ani_digital) November 28, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/mjb9BpOpkf#DevendraFadnavis#AmitShah#MaharashtraElectionpic.twitter.com/Y5kaUesZoN
शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार ने राज्य में सत्ता साझेदारी समझौते पर बातचीत के लिए बृहस्पतिवार रात यहां शाह और नड्डा से मुलाकात की थी। निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम एक या दो दिन में (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर) निर्णय लेंगे। हमने चर्चा की है और यह जारी रहेगी। जब हम अंतिम निर्णय लेंगे तो आपको पता चल जाएगा।’’
Eknath Shinde calls first meeting with Amit Shah, Nadda 'positive'; CM decision to be made in Mumbai
— ANI Digital (@ani_digital) November 28, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/JB7Pbslh6G#EknathShinde#AmitShah#MaharashtraCMpic.twitter.com/ESheMmql8D
शिंदे ने कहा कि वह राज्य में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा शाह द्वारा लिए गए निर्णय का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘‘लाडका भाऊ’ (प्यारा भाई) का दर्जा मेरे लिए किसी भी अन्य चीज से ऊपर है।’’ शिंदे ने कहा कि बैठक ‘‘अच्छी और सकारात्मक’’ रही। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने सरकार गठन पर चर्चा की।
#WATCH | Maharashtra caretaker CM Eknath Shinde arrives at the Delhi airport
— ANI (@ANI) November 28, 2024
Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Ajit Pawar and BJP president JP Nadda on Thursday met Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/jrz0yywFJQ
सहयोगी दलों के बीच अच्छा समन्वय है, हम सभी बहुत सकारात्मक हैं और हम लोगों द्वारा दिए गए स्पष्ट जनादेश का सम्मान करेंगे। हम जल्द सरकार बनाएंगे।’’ शिंदे ने शुक्रवार सुबह संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। महायुति की एक और बैठक मुंबई में होगी।’’
Delhi | Maharashtra caretaker CM Eknath Shinde says, "The meeting was good and positive. This was the first meeting. We had a discussion with Amit Shah and JP Nadda...There will be another meeting of the Mahayuti. In this meeting, a decision will be taken about who will be the… pic.twitter.com/xps8yknhT8
— ANI (@ANI) November 28, 2024
शिवसेना नेता ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें भारी बहुमत से दोबारा चुना है और सर्वोच्च प्राथमिकता जनादेश का सम्मान करना है, न कि ‘‘पदों के पीछे भागना’’। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 230 सीट पर जीत दर्ज की तथा विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) को 46 सीट पर समेट दिया।
भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट जीतीं। महाविकास आघाडी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की।