लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एनसीपी का प्रस्ताव, अगर बीजेपी के साथ नाता तोड़ने की घोषणा शिवसेना करे तो विकल्प खोजा जा सकता है

By भाषा | Updated: November 5, 2019 20:54 IST

राकांपा सूत्रों ने यह भी कहा कि मंगलवार सुबह शिवसेना नेतृत्व को कहा गया है कि केंद्र सरकार में शिवसेना के इकलौते मंत्री सावंत को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद सरकार गठन के लिए नये राजनीतिक गठबंधन की संभावना को तलाशा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को आये नतीजे के बाद से ही सरकार बनाने को लेकर फंसा है पेंचएनसीपी का प्रस्ताव- अगर शिवसेना खुद को बीजेपी से अलग करने की घोषणा करे तो बन जाएगी बात

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को यहां कहा कि अगर शिवसेना यह घोषणा कर दे कि उसने भाजपा के साथ अपना संबंध तोड़ दिया है तो महाराष्ट्र में एक राजनीतिक विकल्प बनाया जा सकता है। राकांपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी चाहती है कि केंद्र सरकार में शिवसेना के इकलौते मंत्री अरविंद सावंत भी इस्तीफा दे दें। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता के बंटवारे को लेकर शिवसेना और उसके सहयोगी दल भाजपा के बीच गतिरोध बना हुआ है।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, 'इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता अगर भाजपा शिवसेना को मुख्यमंत्री पद दे देती है लेकिन अगर भाजपा इनकार कर रही है तो एक विकल्प दिया जा सकता है। लेकिन शिवसेना को यह एलान करना होगा कि उसका भाजपा और राजग से अब कोई नाता नहीं है। इसके बाद विकल्प मुहैया कराया जा सकता है।' 

राकांपा सूत्रों ने यह भी कहा कि मंगलवार सुबह शिवसेना नेतृत्व को कहा गया है कि केंद्र सरकार में शिवसेना के इकलौते मंत्री सावंत को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद सरकार गठन के लिए नये राजनीतिक गठबंधन की संभावना को तलाशा जा सकता है। सूत्रों ने कहा, 'सावंत को सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद ही राकांपा अपने पत्ते खोलेगी।' 

महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद से किसी भी पार्टी या गठबंधन ने सरकार बनाने का अब तक दावा पेश नहीं किया है। इस बीच, मलिक ने यह दावा करने के लिए भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा कि शिवसेना के कुछ विधायक पाला बदलने के लिए भाजपा के संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, 'अगर भाजपा खरीद-फरोख्त का यह खेल खेलना चाहती है तो चुनावों से पहले भाजपा में शामिल होने वाले नेता भी अब अपनी मूल पार्टियों में लौटने के लिए तैयार हैं। कुछ हमारे संपर्क में हैं, अगर भाजपा खरीद-फरोख्त शुरू करती है तो उसके पास केवल 25-30 विधायक बचेंगे।'

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण