लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: NCP नेता का दावा-50 विधायक हमारे साथ, बीजेपी द्वारा रखे गए 4 MLA भी संपर्क में

By स्वाति सिंह | Updated: November 24, 2019 18:46 IST

भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीनों दलों ने अपने विधायकों के शहर के अलग-अलग होटलों में भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों को खरीद-फरोख्त के प्रयास से बचाने के लिए मुंबई के जिन तीन लक्जरी होटलों में ठहराया गया एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमारे साथ 50 विधायक हैं।

एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों को खरीद-फरोख्त के प्रयास से बचाने के लिए मुंबई के जिन तीन लक्जरी होटलों में ठहराया गया है, उसके बाहर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। इसी बीच एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमारे साथ 50 विधायक हैं। उन्होंने कहा 'इनमें हर कोई होटल में नहीं है। हमारे 4 विधायकों को बीजेपी कहीं रखे हैं। हम लगातार उनसे संपर्क में हैं और निश्चित रूप से वापस आएंगे।

बता दें कि भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीनों दलों ने अपने विधायकों के शहर के अलग-अलग होटलों में भेज दिया है। फड़नवीस के साथ राकांपा नेता अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए सहमति बनने के तुरंत बाद महाराष्ट्र में यह नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। 

सूत्रों ने बताया कि राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को जूहू इलाके के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में रखा है, जबकि राकांपा ने अपने विधायकों को पवई में दि रिनेसा होटल में रखा गया है। 

इसके अलावा शिवसेना के विधायक यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नजदीक ललित होटल में रुके हुए हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन आठ) मंजूनाथ सिंघे ने बताया कि सहार और पवई थाना क्षेत्र के जवानों के साथ ही रिजर्व पुलिस बल के जवानों को ललित होटल के बाहर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया, “ ललित और जे डब्ल्यू मैरियट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी है। हम इन होटलों में जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच कर रहे हैं।” सूत्रों ने बताया कि इन होटलों में निजी सुरक्षा गार्ड भी बिना समुचित जांच के किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप