लाइव न्यूज़ :

नागपुर के मेयर संदीप जोशी पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने कार पर बरसाईं गोलियां, परिवार भी था मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 11:40 IST

नागपुर पुलिस ने संदीप जोशी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजोशी के अनुसार पारिवारिक कार्यक्रम के लिए सात परिवारों के साथ वह रात्रि भोजन के लिए ढाबे पर गए थे। उपराजधानी के महापौर पर जानलेवा हमला होना पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े करता है।

नागपुर के वर्धा रोड कैंसर इंस्टीट्यूट के पास स्थित रसरंजन ढाबे के समीप मेयर संदीप जोशी पर बाइक सवार दो युवकों ने गोलीबारी कर दी. घटना मंगलवार रात 12 बजे के आसपास हुई। संदीप जोशी ने दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाकर तीन गोलियां चलाई गई हैं। जोशी पिछले महीने ही मेयर चुने गए थे। उनका कार्यकाल 13 महीने का है।

जोशी के अनुसार पारिवारिक कार्यक्रम के लिए सात परिवारों के साथ वह रात्रि भोजन के लिए ढाबे पर गए थे। वहां से लौटते समय उनके साथ के छह परिवार वाहनों से आगे निकल गए। उनकी गाड़ी पीछे चल रही थी. इसी दौरान बाइक पर दो अज्ञात युवक उनकी कार के सामने आए. अचानक तीन बार तेज आवाज सुनाई दी। 

जोशी को घटना समझ में नहीं लेकिन बाइक सवार के आगे निकलने के बाद पता चला कि उनकी कार पर गोली चलाई गई है। उनकी कार में परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। इस घटना से सभी डर गए। जोशी ने साथ आए मित्रों को घटना की सूचना दी। इस वारदात में जोशी परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है। शहर में विधान मंडल का सत्र शुरू है। ऐसे में उपराजधानी के महापौर पर जानलेवा हमला होना पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े करता है।

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप