लाइव न्यूज़ :

ज्यादा लोभ और अहंकार नाश का कारण होता है ..देख तमाशा देखः गिरिराज सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 18:02 IST

केंद्रीय पशुपालन, दुग्धोत्पादन एवं मत्स्य मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘देश ने यह देखा है कि भाजपा ने (महाराष्ट्र में) 105 सीटें जीती हैं... बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि लोकतंत्र में किसी पार्टी के पास अगर अधिक संख्याबल है तो मुख्यमंत्री पद उसे ही मिलना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देबालासाहब ने कहा था, संख्याबल वाली पार्टी को मिले मुख्यमंत्री पद : गिरिराजभाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को राकांपा नेता अजित पवार का समर्थन पा कर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के भाजपा के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने कहा था कि संख्याबल वाली पार्टी को मुख्यमंत्री पद मिलना चाहिए।

भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को राकांपा नेता अजित पवार का समर्थन पा कर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केंद्रीय पशुपालन, दुग्धोत्पादन एवं मत्स्य मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘देश ने यह देखा है कि भाजपा ने (महाराष्ट्र में) 105 सीटें जीती हैं... बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि लोकतंत्र में किसी पार्टी के पास अगर अधिक संख्याबल है तो मुख्यमंत्री पद उसे ही मिलना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग बालासाहेब ठाकरे और लोकतंत्र का सम्मान करते हैं।’’ सिंह ने कहा कि राज्य में नवगठित देवेंद्र फडणवीस सरकार का मुख्य एजेंडा विकास होगा। उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस के नेतृत्व में राज्य में एक स्थिर सरकार मिलेगी। जो कुछ हुआ और जो कुछ हो रहा है, देश ने उसे देखा है... इस सरकार का एजेंडा विकास होगा, न कि सत्ता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार देश के हित में नि:स्वार्थ भाव से लंबित कार्यों को पूरा करने की दिशा में काम करेगी। महाराष्ट्र की जनता को मेरी शुभकामनाएं जिन्हें इस सरकार से लाभ मिलेगा।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019गिरिराज सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसबाल ठाकरेअजित पवारAjit Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो